फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lucknom delhi durbar race begins before presidential election

अध्यक्ष चुनाव के पूर्व लखनऊ, दिल्ली दरबार की दौड़ शुरू

Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
lucknom delhi durbar race begins before presidential election
अध्यक्ष चुनाव के पूर्व लखनऊ, दिल्ली दरबार की दौड़ शुरू
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के यहां भी हाजिरी लगा रहे संभावित प्रत्याशी
चुनाव प्रभारी राधा मोहन पहुंचे प्रयागराज, डिप्टी सीएम केशव से की मुलाकात
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज महानगर, यमुनापार, गंगापार अध्यक्ष चुनाव के पूर्व संभावित प्रत्याशियों ने लखनऊ और दिल्ली दरबार की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। बीते दो दिन के दौरान अध्यक्ष पद पर दावा ठोकने वाले तमाम संभावित प्रत्याशी प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिलने के लिए लखनऊ भी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के यहां भी प्रयागराज के कुछ दिग्गज नेता अपना बायोडाटा लेकर पहुंचे। हालांकि इन दोनों ही पदाधिकारियों से ज्यादा लोगों की मुलाकात नहीं हो सकी। इस बीच महानगर के चुनाव प्रभारी एवं विधायक राधा मोहन दास भी प्रयागराज पहुंच गए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव 20 नवंबर को होना है। इस संबंध में पिछले कई दिनों से पार्टी तैयारी कर रही है। चुनाव के पूर्व अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए संभावित प्रत्याशियों ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात कर खुद की पैरवी कर चुके हैँ। इसमें कुछ वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल है। मंडल अध्यक्ष के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं जिला प्रतिनिधियों से से भी गुपचुप संपर्क साधा गया है। इस बार संभावित प्रत्याशी के रूप में विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, डा. कृतिका अग्रवाल, गणेश केसरवानी, सुबोध सिंह, गणेश केसरवानी, अजय राय, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, संजय गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, कमलेश कुमार, धनंजय सिंह, मृत्युंजय तिवारी, श्याम हेला आदि का नाम लिया जा रहा है। इनमें से कुछ ऐसे भी है जिन्होंने पूर्व में मेयर एवं विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपनी दावेदारी पेश की थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष चुनाव के पहले 25 पदाधिकारियों की ली जाएगी रायशुमारी
इस बीच चुनाव प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पुराने नेताओं की सूची तैयार कर उनसे मुलाकात शुरू की है। उनकी लिस्ट में कुल 25 लोगों के नाम है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बारे में जानने के लिए उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से रविवार की देर रात ही मुलाकात कर ली। सोमवार को उन्होंने पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पूर्व महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी आदि से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय के अलावा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता जोशी एवं केशरी देवी पटेल से भी वह मुलाकात करेंगे। मुलाकात न होने पर सभी से फोन पर भी वार्ता की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed