फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lt grade teachers vacancy in gic

जीआईसी में भरे जाएंगे एलटी ग्रेड शिक्षकों के पद

Sat, 19 Sep 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
lt grade teachers vacancy in gic
lt grade teachers vacancy in gic
-अपर निदेशक माध्यमिक ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों से मांगा अधियाचन
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश के जीआईसी में खाली सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक (राजकीय) की ओर से सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों (जेडी) को पत्र भेजकर उनके मंडल के जीआईसी में खाली एलटी ग्रेड शिक्षकों के पदों का अधियाचन मांगा है। खाली पदों का ब्यौरा सप्ताह भर के भीतर तलब किया गया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि विवरण मिलने के साथ ही उनका सत्यापन करके जल्द ही यूपीपीएससी को नियुक्ति की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. अंजना गोयल द्वारा संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजे गए पत्र में कहा गया कि वह एलटी ग्रेड (पुरुष/ महिला) के खाली पदों का विषयवार, संवर्गवार, आरक्षणवार विवरण तैयार करके उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

2017 में विज्ञापित एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए जारी हो रहे नियुक्तिपत्र
2017 में अपर शिक्षा निदेशक की ओर से एलटी ग्रेड के 10768 पदों पर नियुक्ति के लिए लोक सेवा आयोग को भेजा गया था, इसमें एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी को छोड़कर शेष सभी विषयों की चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयोग ने शिक्षा निदेशालय को चयनितों की जानकारी उपलब्ध करवा दी है, शिक्षा निदेशालय की ओर से इन पदों पर नियुक्तिपत्र जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed