फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade teacher recruitment will be completed by the first week of July, scrutiny of applications in the last

UPPSC : जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरी होगी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, प्रार्थना पत्रों की जांच अंतिम दौर में

Fri, 09 Jun 2023 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

अभ्यर्थियों को बताया गया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को अभ्यर्थन वापसी के लिए मिले प्रार्थना पत्रों की जांच की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द ही अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
LT grade teacher recruitment will be completed by the first week of July, scrutiny of applications in the last
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के तहत अवशेष श्रेष्ठता सूची से मेरिट में नीचे रह गए अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरी कर ली जाएगी। अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी किए जाने की मांग को लेकर आयोग में धरना देने पहुंचे अभ्यर्थियों को यह आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को बताया गया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को अभ्यर्थन वापसी के लिए मिले प्रार्थना पत्रों की जांच की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द ही अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के तहत अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया में जिन चयनित अभ्यर्थियाें के शामिल न होने से सीटें रिक्त रह गईं हैं, उनकी जगह अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी करते हुए मेरिट में नीचे रह गए अभ्यर्थियों को चयन के अवसर प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन


छात्र हित में आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियाें से अभ्यर्थन वापसी के लिए आवेदन पत्र मांग लिए थे। पहले आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 15 मई तय थी और तब तक आयोग को 32 आवेदन मिले थे, लेकिन आवेदन निर्धारित प्रारूप में नहीं थे। आयोग ने निर्धारित प्रारूप में 31 मई तक संशोधित आवेदन मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तिथि बढ़ाए जाने के बाद कई नए आवेदन भी आ गए, लेकिन इनमें से ज्यादातर आवेदन ऐसे थे, जो संबंधित अभ्यर्थी की जगह किसी दूसरी ईमेल आईडी से भेजे गए थे। आयोग के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गौड़ ने अभ्यर्थियों को बताया कि आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द ही अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी और जुलाई के पहले सप्ताह तक चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed