फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lt grade studend sourrounded uppsc on Makar Sankranti

छुट्टी पर भी आयोग में डटे रहे प्रतियोगी छात्र

Thu, 16 Jan 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
lt grade studend sourrounded uppsc on Makar Sankranti
lt grade studend sourrounded uppsc on Makar Sankranti - फोटो : CITY DESK
अभ्यर्थियों ने आयोग के गेट पर खिचड़ी बांटकर मनाई मकर संक्रांति
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में बुधवार को मकर संक्रांति का अवकाश था, लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी दिन पर आयोग के सामने डटे रहे। हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय के रिजल्ट के लिए उनका धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी रहा।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आयोग के गेट के सामने खिचड़ी का वितरण कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। साथ ही हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट लेने का संकल्प दोहराया। छात्रों की भीड़ को देखते हुए आयोग के गेट के आसपास पुलिस फोर्स भी तैनात रही। एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान ने आरोप लगाया कि एसटीएफ की कार्रवाई बेबुनियाद एवं मनगढ़ंत है। फर्जी लोगों को गिरफ्तार कर एक कहानी गढ़ी गई है। मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि जांच एजेंसी की समस्त कार्रवाई केवल भर्ती को लटकाए रखने के लिए है। मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह एवं प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने भी प्रतियोगी छात्रों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed