फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT grade selected will get appointment in new year

एलटी ग्रेड चयनितों को नए साल में मिलेगी नियुक्ति

Fri, 25 Dec 2020 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
LT grade selected will get appointment in new year
LT grade selected will get appointment in new year
प्रयागराज। एलटी ग्रेड हिंदी और सामाजिक विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए नए साल का इंतजार करना होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में शीतकालीन अवकाश हो गया है। आयोग अब एक जनवरी को खुलेगा और इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएंगी। फाइलें मिलने के बाद ही निदेशालय चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन

हिंदी विषय में सहायक अध्यापक के 1432 और सामाजिक विज्ञान में 1851 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया एक माह पहले पूरी हो चुकी है, जबकि सामाजिक विज्ञान के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 17 दिसंबर को पूरी हो चुकी है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 का आयोजित की गई थी। पेपर लीक मामले में इन दोनों विषयों का रिजल्ट डेढ़ साल तक फंसा रहा। जब एसटीएफ ने मामले में अंतिम चार्जशीट दाखिल की, तब आयोग ने दोनों विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया। हिंदी में 1433 और सामाजिक विज्ञान में 1854 थे, जिनमें क्रमश: 1432 और 1851 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में लंबे इंतजार के बाद आया रिजल्ट उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं था। रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग ने दोनों विषयों के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन भी करा दिया। लेकिन, फाइलें अब भी आयोग में अटकी हुईं हैं। अभ्यर्थियों ने इस मसले पर दो दिन पहले आयोग में प्रदर्शन किया था और ज्ञापन सौंपा था। अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया था कि फाइलें जल्द ही निदेशालय को भेज दी जाएंगी। आयोग में शीतकालीन अवकाश हो गया है। आयोग का कार्यालय अब एक जनवरी को खुलेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को नए साल तक इंतजार करना होगा। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान एवं चयनित अभ्यर्थियों ने मांग की है कि फाइलें शीघ्र ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएं, ताकि समय से उनकी ज्वाइनिंग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed