फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT Grade result

रिजल्ट के लिए एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों ने कसी कमर

Sun, 28 Jul 2019 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
LT Grade result
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के आयोजन को एक साल पूरे हो गए और विवादों में फंसी इस भर्ती में शामिल तकरीबन चार लाख अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। पिछले साल 29 जुलाई को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के इतिहास की सबसे बड़ी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों में 1760 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत राजकीय स्कूलों में 15 विषयों में कुल 10768 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इनमें 5364 पुरुष और 5404 महिला शिक्षकों के पद हैं। भर्ती केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होनी है। यह परीक्षा सीधे एसटीएफ की निगरानी में आयोजित की गई थी और इसके लिए आयोग के अफसरों ने ही शासन को सिफारिश भेजी थी। आयोग के अफसरों को आशंका थी कि परीक्षा में नकल माफिया गड़बड़ी कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए सात लाख 63 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से चार लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

आयोग के अफसरों की आशंका सही साबित हुई और परीक्षा में पेपर लीक मामला सामने आया। हालांकि एसटीएफ ने इस मामले में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को ही गिरफ्तार कर लिया। पेपर लीक मामला सामने आने से पहले आयोग की ओर से सात विषयेां में 1343 पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका था और अभ्यर्थियों के दस्तोवजों के सत्यापन की तिथि भी घोषित की जा चुकी थी लेकिन बाद में आयोग ने सत्यापन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। ऐसे में चयनितों की नियुक्ति के साथ बाकी विषयों का रिजल्ट भी फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के सामने आज जुटेंगे प्रदेश भर से अभ्यर्थी
प्रदेश भर के अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए सोमवार से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने धरने पर बैठने जा रहे हैं। एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। इसमें प्रदेश भर से अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी आयोग के अध्यक्ष से भी वार्ता करना चाहते हैं। उनकी मांग है कि सभी विषयों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाए और चयनितों के लिए सत्यापन की तिथि घोषित की जाए। साथ ही आयेाग अध्यक्ष से मांग की जाएगी कि एसटी जांच शीघ्र पूरी करने के लिए वह वह शासन को पत्र भेजें। बैठक में शेर सिंह, अनिल उपाध्याय, राहित सिंह, मनीष, मनोज वर्मा, आलोक सिंह, प्रदीप सिंहख् अभिलाषा, अपर्णा, रेखा, अनुज्ञा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed