फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT Grade Recruitment: Appointment of hundreds of candidates caught in the dispute of eligibility

एलटी ग्रेड भर्ती : अर्हता के विवाद में फंसी सैकड़ों अभ्यर्थियों की नियुक्ति

Sat, 25 Dec 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
LT Grade Recruitment: Appointment of hundreds of candidates caught in the dispute of eligibility
शिक्षिका - फोटो : getty

कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि प्रदेश में भर्तियों के विज्ञापन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया छह माह में पूरी कर ली जाएगी। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी विषय में साढ़े चार सौ से अधिक पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद भी नियुक्ति फंसी हुई है। अर्हता का विवाद दूर न होने के कारण चयनित अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के साढ़े तीन साल बाद भी नियुक्ति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थी मांग कर रहे है कि अर्हता के विवाद पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग शीघ्र स्थिति स्पष्ट करे।

विज्ञापन


एलटी ग्रेड हिंदी के लिए इंटर में संस्कृत, बीए में हिंदी और बीएड की डिग्री की अर्हता निर्धारित की गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2018 थी। अंतिम तिथि तक कई अभ्यर्थियों के पास इंटर में संस्कृत का विषय नहीं था और उन्होंने एकल विषय से यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


नियम है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी को अर्हता पूरी करनी चाहिए। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को जारी किया गया। हालांकि इस बाद कोर्ट के आदेश पर आयोग ने वर्ष 2018 में चार से 14 जून तक आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया। ऐसे में एकल विषय संस्कृत से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भी फॉर्म भर दिए। साथ ही कई ऐसे अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे, जिनके पास इंटर में संस्कृत विषय नहीं था, लेकिन बीए में संस्कृत एवं हिंदी विषय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के लिए भटक रहे युवा
अंतिम चयन परिणाम में ऐसे 474 अभ्यर्थियों का चयन हो गया। इनमें से 130 अभ्यर्थियों ने एकल विषय से संस्कृत परीक्षा उत्तीर्ण की थी और बाकी अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनके पास इंटर में संस्कृत विषय नहीं था, लेकिन बीए में संस्कृत एवं हिंदी विषय थे।

चार से 14 जून के बीच आवेदन करके चयनित हुए 130 अभ्यर्थियों का कहना है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जून की गई, इसलिए वह अर्ह हैं। वहीं, आयोग तय नहीं कर पा रहा है कि आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल मानी जाए या 14 जून। प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान ने मांग की है कि आयोग शीघ्र स्थिति स्पष्ट करे। अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाए या प्रतीक्षा सूची जारी की जाए, क्योंकि पद होने के बावजूद खाली पड़े हैं और बेरोजगार युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं।

शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाए जाने की मांग 
प्रदेश सरकार की ओर बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 17 हजार नए पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। अभ्यर्थियों पदों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। पंकज मिश्र का कहन है कि डीएलएड के करीब 5 लाख प्रशिक्षित हैं और बीएड, शिक्षामित्रों आदि को शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 15.17 लाख के करीब होगा। सरकार ने 69000 प्रकरण के दौरान सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर 51112 पद रिक्त होने की बात स्वीकार की थी।

पिछले तीन वर्षों में हर वर्ष तकरीबन 10 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। ऐसे में तकरीबन 90 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद रिक्त हैं। वहीं, रोजगार के मुद्दे पर पत्थर गिरजाघर चौराहे के पास 116 दिनों से आंदोलन कर रहे प्रतियोगी छात्रों ने मांग की है कि सरकार प्राथमिक विद्यालयों में सभी रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर। इस मौके पर मदन, शिबलू, सुनील यादव, करन सिंह परिहार, गीतांजलि यादव, मीनाक्षी मिश्रा, राहुल यादव, अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed