फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT Grade paper leak case

एसएसपी को नहीं मिला आयोग से कोई पत्र

Mon, 02 Mar 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
LT Grade paper leak case
LT Grade paper leak case
एसएसपी वाराणसी से फोन पर वार्ता के बाद अभ्यर्थियों का दावा
विज्ञापन

हिंदी, सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर उहोपाह की स्थिति
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में पेपर लीक की जानकारी देने के लिए एसएसपी वाराणसी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। एसएसपी से फोन पर हुई वार्ता के बाद एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों ने यह दावा किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों का आयोग के अध्यक्ष की ओर से दिए गए उस आश्वासन से भरोसा टूट रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वाराणसी के एसएसपी से पेपर लीक प्रकरण में 15 मार्च तक जानकारी मांगी गई है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी फोन पर वाराणसी के एसएसपी से वार्ता हुई है और एसएसपी का कहना है कि आयोग से उन्हें अभी कोई पत्र रिसीव नहीं हुआ है। एसएसपी ने यह भी कहा है कि अगर आयोग से कोई पत्र आता है तो वह आयोग आकर अफसरों के साथ बैठक करने को भी तैयार हैं। पत्र मिलते ही आयोग को पेपर लीक मामले में अब तक हुई कार्रवाई से संबंधित जानकारी भी तत्काल उपलब्ध करा दी जाएगी। उधर, आयोग के सूत्रों का कहना है कि एसएसपी को एक नहीं, कई पत्र भेजे जा चुके हैं। फिलहाल अब पूरा मामले वाराणसी के एसएसपी कार्यालय और आयोग कार्यालय के बीच झूल रहा है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों में हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। हिंदी और सामजिक विज्ञान विषय में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 3287 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें हिंदी शिक्षक के 1433 और सामाजिक विज्ञान शिक्षक के 1854 पद शामिल हैं।आयोग ने 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की थी। इनमें से 13 विषयों के अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जा चुके हैं लेकिन हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट पेपर लीक मामले की जांच में फंस गया। जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में आयोग भी इन दोनों विषयों का रिजल्ट जारी करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed