फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lt grade candidate returned empty handed from commission

एलटी ग्रेड रिजल्ट के लिए फिर शुरू हुआ आंदोलन

Fri, 04 Oct 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
lt grade candidate returned empty handed from commission
आयोग से फिर खाली हाथ लौटे एलटी ग्रेड अभ्यर्थी
विज्ञापन

एक साल से फंसा है रिजल्ट और चयनितों का सत्यापन
यूपीपीएससी में अभ्यर्थियों ने रिजल्ट के लिए किया प्रदर्शन
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षकों के दस हजार से अधिक पदों का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी आयोग के अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े थे लेकिन उनसे कहा गया है कि अध्यक्ष इस वक्त आयोग में नहीं। इसके बाद अभ्यर्थी वहां से खाली हाथ लौट आए। कहा कि दोबारा आएंगे और रिजल्ट के लिए फिर से धरना-प्रदर्शन करेंगे।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन को एक साल दो माह बीत का समय बीत चुका है और आयोग ने अब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है और तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी चयन पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। कुल 15 विषयों में भर्ती होनी है और आयोग इनमें से तकरीबन आधे विषयों का रिजल्ट भी घोषित कर चुका है लेकिन चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन अब तक नहीं कराया गया है। आयोग ने सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया था लेकिन इस बीच पेपर लीक का मामला सामने आ गया और सत्यापन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि शेष विषयों का रिजल्ट घोषित करने के साथ ही अब तक चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाए। चार सितंबर को अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष से मुलाकात भी की थी और उन्होंने रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया था। एक माह पूरे होने पर अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को फिर से आयोग पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। मोर्चा के सदस्य नितिन चौधरी ने कहा कि रिजल्ट आने तक यह आंदोलन नियमित रूप से चलता रहेगा। इस दौरान धनंजय कुशवाहा, विकास सिंह, रोहित सिंह, नूर, कुसुम, मनीष सिंह, संतोषा सिंह, योगेश कुमार, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed