फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT Grade

एसआईटी जांच रिपोर्ट के इंतजार में फंसा रिजल्ट

Fri, 30 Aug 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
LT Grade
LT Grade
मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने फोन पर जाना छात्रों का हालचाल
विज्ञापन

एलटी ग्रेड के चार लाख अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन को साल भर से अधिक समय बीत चुका है और चार लाख अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अभ्यर्थियों को अब एसआईटी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है, क्योंकि रिजल्ट अब उसी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। इस बीच बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लखनऊ से फोन पर अभ्यर्थियों से उनका हालचाल पूछा और आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात कराएंगे।
बुधवार को आयोग में रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर रहे एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था और कई अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कुछ दिनों पहले आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से भी मुलाकात की थी और उन्होंने आश्वासन दिया था कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इस बीच एसटीएफ ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। ऐसे में आयोग के लिए रिजल्ट जारी कर पाना अब और अधिक मुश्किल होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एलटी समर्थक मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगी छात्रों ने मम्फोर्डगंज में एक बैठक कर अगली रणनीति पर चर्चा की। छात्रों ने आरोप लगाया कि आयोग ने पुलिस को लाठीचार्ज की अनुमति दी थी, जिसके बाद छात्रों को बर्बतापूर्वक पीटा गया। मोर्चा संयोजक विक्की खान ने कहा कि पुलिस की ओर की गई कार्रवाई दुखद है, छात्र केवल रिजल्ट की मांग कर रहे थे और आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। उधर, प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मोर्चा प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय से फोन पर बात की और कहा कि वह प्रतियोगी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हैं। उन्होंने इसी सप्ताह छात्रों को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया। बैठक में मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह, विकास सिंह, पंकज अंगारा, नितिन चौधरी, धनंजय कुशवाहा, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed