फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT Grade

कल से धरने पर बैठेंगे एलटी ग्रेड अभ्यर्थी

Mon, 26 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
LT Grade
LT Grade
यूपीपीएससी पर लगाया रिजल्ट रोकने की साजिश का आरोप
विज्ञापन

परिणाम न जारी करने पर छात्रों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर एलटी समर्थक मोर्चा के बैनर तले अभ्यर्थी 27 अगस्त से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने बेमियादी धरने पर बैठेंगे। यह निर्णय रविवार को छात्रसंघ भवन पर हुई एलटी समर्थक मोर्चा की बैठक में लिया गया।
मोर्चा संयोजक विक्की खान ने आरोप लगाया कि रिजल्ट न जारी करने की साजिश में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) भी शामिल है। आयोग एक स्वायत्त संस्था है और प्रदेश सरकार या कोई अन्य संस्था की उस पर कोई बंदिश नहीं है। इसके बावजूद आयोग ने रिजल्ट रोक कर रखा है। अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि 25 दिनों पहले हुई वार्ता में आश्वासन देने के बाद उन्होंने रिजल्ट के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

मोर्चा प्रतिनिधि अनिल उपाध्ययाय ने आरोप लगाया कि रिजल्ट रोकने की साजिश में आयोग के साथ एसटीएफ के लोग भी शामिल हैं, वरना कोई कारण नहीं है कि बिना किसी ठोस सुबूत के रिजल्ट को इतने दिनों तक रोक कर रखा जाए। मोर्चा अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि इस बार लड़ाई आरपार की होगी और अगर आयोग हमारी मांगों को नहीं मानता तो हम सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगे। बैठक में रोहित सिंह, विकास सिंह, निति चौधरी, अपर्णा पांडेय, कुसुम, अनिल सिंह राजपूत, कुलदीप यादव, धनंजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed