फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LPG Gas Crisis: Gas prices have added a touch of inflation to food in hotels and restaurants.

LPG Gas Crisis : गैस की कीमतों ने होटलों, रेस्टोरेंट के खाने में लगाया महंगाई का तड़का

Sat, 04 Apr 2026 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2026 05:16 PM IST
सार

संगमनगरी में बाहर खाना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने लगा है। बीते चार महीनों में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी ने शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों के खाने में महंगाई का तड़का लगा दिया है।

विज्ञापन
LPG Gas Crisis: Gas prices have added a touch of inflation to food in hotels and restaurants.
कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़ने से होटल का खाना हुआ महंगा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में बाहर खाना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने लगा है। बीते चार महीनों में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी ने शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों के खाने में महंगाई का तड़का लगा दिया है। प्रयागराज में कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम 2232 रुपये तक पहुंचने के बाद तमाम रेस्टोरेंट, ढाबों एवं होटलों के मेन्यू कार्ड में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में 10 फीसदी तक का इजाफा हो गया है।

विज्ञापन

 

बीते कुछ महीनों से गैस की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले चार महीनों के भीतर ही कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 497 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को ही कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में 195 रुपये का इजाफा हुआ।

विज्ञापन

बड़े रेस्टोरेंट मालिकों का बिगड़ा बजट

लगातार हो रही इस बढ़ोत्तरी ने छोटे ढाबा संचालकों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट मालिकों तक का बजट बिगाड़ दिया है। सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट चलाने वाले विशाल कनौजिया का कहना है कि सिलिंडर के दाम 2200 के पार चले गए हैं। इसके अलावा दाल, सरसों के तेल, रिफाइंड आदि के भी दाम बढ़े हैं। ऐसे में पुराने रेट पर खाना खिलाना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल कारोबारी विजय वैश्य का कहना है कि गैस सिलिंडर ही सिरदर्द नहीं बना है, बल्कि किचन का अन्य सामान भी महंगा हो गया है। रिफाइंड और सरसों के तेल की कीमतों में बीते एक माह में तेजी आई है। अरहर एवं अन्य दालों के थोक व फुटकर दामों में उछाल आया है। ढुलाई महंगी होने के कारण हरी सब्जियों के दाम भी स्थिर नहीं हैं।


प्रयागराज होटल एवं रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह का कहना है कि हो सकता है कि कुछ होटलों या रेस्टोरेंट संचालकों ने खाने पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हों। कहा कि एसोसिएशन की ओर से अभी सिर्फ इतना ही कहा गया है कि इस कठिन समय में एकजुट होकर प्रशासन और गैस आपूर्ति से जुड़े विभागों का पूरा सहयोग किया जाए।

आम आदमी की थाली से दूर हो रही रंगत

प्रयागराज में बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा रहते हैं, जो मेस या ढाबों पर निर्भर हैं। खाने के दाम बढ़ने से उनकी मासिक बचत पर सीधा असर पड़ा है। ढाबा संचालकों का कहना है कि यदि कीमतों में और वृद्धि हुई तो उनके लिए व्यापार चलाना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल, शहर के अधिकांश रेस्टोरेंट एवं ढाबों ने नई रेट लिस्ट लागू कर दी है। टिफिन सर्विस पर भी इसका असर पड़ा है। 70 से 80 रुपये में मिलने वाली इस सेवा का दाम कुछ जगह 100 रुपये तक पहुंच गया है।

मेन्यू में यह बदला

डिश /आइटम पुराना औसत दाम (रुपये)             नया औसत दाम (रुपये)

सादी थाली             120-150                         140-170

स्पेशल थाली             250-300                         280-330

पनीर डिश             180-220                         200-250

तंदूरी रोटी             10-12                         15-18

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed