फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LPG crisis in Prayagraj: Problems with gas cylinders in wedding homes, how will guests be welcomed

LPG Crisis In Prayagraj : शादी वाले घरों में गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी, कैसे हो पाएगी मेहमानों की अगवानी

Wed, 08 Apr 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Apr 2026 04:03 PM IST
सार

हिंदू धर्म के अनुसार 15 अप्रैल से विवाह के मुहूर्त शुरू हैं। इस दौरान प्रयागराज के भी कई घरों में शहनाई बजनी है। कई परिवारों ने शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों को भी निमंत्रण भी भेज दिया है।

विज्ञापन
LPG crisis in Prayagraj: Problems with gas cylinders in wedding homes, how will guests be welcomed
एलपीजी गैस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिंदू धर्म के अनुसार 15 अप्रैल से विवाह के मुहूर्त शुरू हैं। इस दौरान प्रयागराज के भी कई घरों में शहनाई बजनी है। कई परिवारों ने शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों को भी निमंत्रण भी भेज दिया है, लेकिन पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रही एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के चलते शादी वाले घरों में चिंता बनी हुई है। किसी के पिता तो किसी के भाई शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर एजेंसियों, तेल कंपनियों और जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मुंडेरा के रहने वाले पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 26 अप्रैल को है। कई मेहमानों को शादी समारोह का निमंत्रण दे चुके हैं। गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान करीब 700 मेहमानों के आने का अनुमान है। उनके खाने के लिए हलवाई ने करीब 10 सिलिंडर की जरूरत बताई है। उन्होंने बताया कि उनका कनेक्शन नेहरू पार्क के नजदीक स्थित अग्रिम इंडेन सर्विस से है।
विज्ञापन


बताया कि गैस एजेंसी और इंडियन ऑयल के अधिकारियों से छह सिलिंडर के लिए बात कर चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक छह सिलिंडर मिलना मुश्किल है। इसके बाद अब जिला आपूर्ति अधिकारी को भी शादी के कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र देंगे। इसी तरह राजापुर के रहने वाले संजय कुमार भी अपने भाई के शादी समारोह में खाने के लिए सिलिंडर के इंतजाम के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके भाई की शादी 19 अप्रैल को धूमनगंज में होगी। इसके बाद 22 मार्च को राजापुर में प्रीतिभोज होना है। कई मेहमानों को शादी समारोह का निमंत्रण दे चुके हैं। हलवाई ने सात सिलिंडर की जरूरत बताई है। शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर अशोक नगर स्थित गैस एजेंसी पहुंचे, इसके बाद इंडियन ऑयल के कार्यालय में भी बात की। जिला अंत में आपूर्ति कार्यालय में जाकर शादी के कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र दिया है। दो दिन बाद फिर से आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed