फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lower examination results declared, Noorjahan Topper of Allahabad

लोअर परीक्षा का परिणाम घोषित, इलाहाबाद की नूरजहां टॉपर

Sat, 14 Apr 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Lower examination results declared, Noorjahan Topper of Allahabad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा-2015 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। 11 अलग-अलग प्रकार के पदों के लिए सामान्य चयन के तहत 616 और विशेष चयन के तहत 19 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। संयुक्त रूप से बनी मेरिट में तेलियरगंज (इलाहाबाद) की रहने वाली नूरजहां ने टॉप किया है। उनका चयन अधिशासी अधिकारी के पद पर हुआ है। नूरजहां वर्तमान में तहसील सदर में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। मेरिट में संजय कुमार को दूसरा और अंजनेय मिश्र को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


635 पदों के लिए लोअर सबऑर्डिनेट की प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2016 को आयोजित की गई थी। 23 फरवरी 2016 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आया था। 24 अप्रैल 2016 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई और 19 दिसंबर 2017 को इसका परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद फरवरी के अंत तक साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अमूमन साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के माह भर के भीतर परिणाम आ जाता है लेकिन इस बार परिणाम आने में देर हो गई है।
विज्ञापन


इन पदों पर हुआ चयन
पद का नाम-चयनितों की संख्या
डिप्टी जेलर-42
मार्केटिंग इंस्पेक्टर-103
सप्लाई इंस्पेक्टर-01
कर अधिकारी पंचायतीराज-21
प्रशासनिक अधिकारी-137
आमोद एवं प्रमोद निरीक्षक-45
बाल विकास परियोजना अधिकारी-09
उद्यान निरीक्षक-01
सहकारी निरीक्षक-198
श्रम प्रवर्तन अधिकारी-59
आबकारी निरीक्षक-19 (विशेष चयन)

लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा-2015 की टॉपर नूरजहां के घर में सभी खुशी से फूले नहीं समा रहे लेकिन कमी तो उनके नाना की, जो नतीजे का इंतजार करते-करते चल बसे। अगर परिणाम वक्त रहते जारी कर दिया जाता तो वह भी इस खुशी का हिस्सा बन सकते थे। नूरजहां 15 दिन की थीं जब उनके पिता व्यवसाय के लिए मुंबई गए और फिर कभी नहीं लौटे। नूरजहां और उनकी मां जुबैदा बेगम की देखरेख नूरजहां के नाना सुलेमान अली उर्फ अच्छे खां ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरजहां वर्तमान में तहसील सदर में लेखपाल पद पर तैनात हैं। उनका चयन अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत) लोअर सबसऑर्डिनेट 2013 में भी इंटरव्यू दिया था लेकिन एक नंबर से चयन रुक गया था। इसके अलावा पीसीएस-2014, 2015 में मुख्य परीक्षा दी। पीसीएस-2016 की भी मुख्य परीक्षा दी, जिसके परिणाम का इंतजार है। नूरजहां ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 में भी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। मसुरियादीन इंटर कॉलेज से माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और फिर एमएससी मैथ्स की पढ़ाई पूरी कर चुकीं नूरजहां बचपन से ही अपनी मां और नाना के साथ तेलियरगंज में रह रहीं हैं। फरवरी के अंत में इंटरव्यू पूरा होने के बाद नाना अक्सर पूछा करते थे कि नतीजा कब आ रहा है। उन्हें कैंसर हो गया था। लोगों से कहा करते थे कि इस बार बिटियां का चयन जरूरी होगा। इंटरव्यू के बाद परिणाम अमूमन एक माह के भीतर जारी हो जाता है लेकिन इस बार देर हो गई और 25 मार्च को नूरजहां के नाना चल बसे।

लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा में तीसरे स्थान पर रहे इलाहाबाद के अंजनेय मिश्र का चयन भी अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत) पद पर हुआ है। वर्तमान में वह मत्स्य विभाग, मिर्जापुर में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। मूलत: मेजा के जेरा गांव निवासी अंजनेय वर्तमान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गऊघाट के राजेंद्रनगर में रहते हैं। अंजनेय के पिता डॉ. पद्माकर इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में शिक्षक थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। अंजनेय का चयन 2014 में सहायक मलेरिया अधिकारी के पद पर भी हुआ था लेकिन उन्होंने मत्स्य निरीक्षक की नौकरी चुनी और अब अधिशासी अधिकारी के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके बड़े भाई भी ईसीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अंजनेय ने भी बीएससी की पढ़ाई ईसीसी से की जबकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी बॉटनी की पढ़ाई पूरी की। इंटर तक की पढ़ाई उन्होंने लाल रामलाल अग्रवाल इंटर कॉलेज, सिरसा से पूरी की।


लोअर सबआर्डिनेट परीक्षा में चौथे स्थान पर रहे जालौन के पवन कुमार द्विवेदी को अधिशासी अधिकारी के पद पर चौथी नौकरी मिली है। वह वर्तमान में सचिवालय, लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। पवन के मुताबिक वह प्रोबेशन पर हैं और मई में एक साल पूरा हो जाएगा। दो साल का प्रोबेशन पूरा करने के बाद वह अधिशासी अधिकारी पद पर ज्वाइन करेंगे ताकि नई नौकरी में मन न लगने पर पुरानी जगह वापसी के लिए रास्ता खुला रहे। पवन का चयन राजस्व निरीक्षक के पद पर भी हो चुका है। साथ ही लोअर-2013 में उनका चयन मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था। इसके अलावा वह पीसीएस-2014 और 2015 के इंटरव्यू में भी शामिल हुए थे लेकिन अंतिम रूप से सफल नहीं हो सके। पवन के पिता लक्ष्मीकांत द्विवेदी जालौन इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। पवन ने गाजियाबाद के आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है।
00

इन्हें भी मिली सफलता
नाम-शिवेंद्र प्रताप सिंह
पद-श्रम प्रवर्तन अधिकारी
निवासी-सोहबतियाबाग, इलाहाबाद
00
नाम-अनुराग शुक्ला
पद-अधिशासी अधिकारी
निवासी- शंकरघाट तेलियरगंज, इलाहाबाद
00
नाम-राजेंद्र कुमार चौरसिया
पद-अधिशासी अधिकारी
निवासी-मलाक हरहर, इलाहाबाद
00
नाम-प्रदीप कुमार मिश्र
पद-अधिशासी अधिकारी
निवासी-इलाहाबाद
00
नाम-अनुपम सिंह
पद-अधिशासी अधिकारी
निवासी-इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed