{"_id":"1d6c4ed8c2a1ab9a10b900324e09f665","slug":"lower-apo-will-also-recruit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर, एपीओ की भी होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर, एपीओ की भी होगी भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियाें की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को जल्द ही तीन बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं। आयोग की ओर से लोअर सबऑर्डिनेट, सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के साथ वन विभाग में रेंजर की भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। आयोग की ओर से पिछले महीने ही परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया। उसमें अगस्त तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का विवरण था लेकिन लोअर सबऑर्डिनेट और एपीओ भर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
इससे प्रतियोगियों में आशंका है कि लोअर सबऑर्डिनेट के पदों पर भर्ती एक बार फिर रुक जाएगी। हालांकि आयोग जल्द इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी में है। इसके अलावा वन विभाग में रेंजर की भर्ती की भी तैयारी शुरू है। आयोग के अफसरों के अनुसार एपीओ और रेंजर के लिए अधियाचन भी मिल चुका है। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने जल्द ही तीनों भर्तियां शुरू करने की बात कही।