फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   loving couple tied each other's hands and jumped into the Yamuna from the new Yamuna bridge

Prayagraj : नए यमुना पुल से प्रेमी युगल ने एक दूसरे का हाथ बांध यमुना में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

Tue, 01 Jul 2025 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 08:05 PM IST
सार

नए यमुना पुल से मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ बांधकर यमुना नदी में छलांग लगा दिया। दोनों को कूदते देख वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस कर्मियों ने समय रहते दोनों को बचा लिया।

विज्ञापन
loving couple tied each other's hands and jumped into the Yamuna from the new Yamuna bridge
प्रेमी युगल ने नए यमुना पुल से लगाई छलांग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए यमुना पुल से मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ बांधकर यमुना नदी में छलांग लगा दिया। दोनों को कूदते देख वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस कर्मियों ने समय रहते दोनों को बचा लिया।

विज्ञापन

 

रंजना भारती (28) की शादी शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी राहुल भारती के साथ हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शादी के कुछ महीने बाद रंजना को पड़ोस के रहने वाले देवर आकाश कुमार (30) से प्रेम हो गया। दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे का होना चाहते थे, लेकिन दोनों के प्रेम के बीच में परिवार आ जाता था।

विज्ञापन

प्रेम अधूरा होते देख दोनों परेशान होकर मंगलवार को नए यमुना पुल पर पहुंचे। कुछ देर तक दोनों वहां पर बातचीत किए। इसके बाद रंजना दुपट्टे में अपना और प्रेमी आकाश का हाथ बांधा और देखते ही देखते दोनों पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना होते देख वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस कर्मियों ने समय रहते बोट की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिर कीडगंज पुलिस की मदद से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों के परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed