{"_id":"60b6567960204770b3294aa8","slug":"lovers-found-dead-body-on-railway-line-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में प्रेमी युगल का रेलवे लाइन पर मिला क्षत-विक्षत शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में प्रेमी युगल का रेलवे लाइन पर मिला क्षत-विक्षत शव, सनसनी
Tue, 01 Jun 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:17 PM IST
सार
- मंगलवार सुबह कोखराज कोतवाली के निधियावां के समीप मिली लाश
- स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए
विज्ञापन
lovers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज कोतवाली के निधियावां गांव के समीप मंगलवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह एक युवक व युवती का छत-विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ। सुबह रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। इस बीच पड़ोसी गांव के लोगों ने कपड़ों के आधार पर शवों की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम संबंध था। परिवार के लोग रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों ने भोर में घर से भागकर खुदकुशी कर ली।
निधियावां गांव के लोग मंगलवार सुबह रेलवे लाइन की तरफ गए थे। इस बीच उनकी नजर रेलवे लाइन पर युवक व युवती के शव पर पड़ी। शवों के चीथड़े बिखरे थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोखराज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल शहजादपुर चौकी प्रभारी राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। इस बीच आस-पास के गांवों से काफी भीड़ जुट चुकी थी।
लोगों ने बताया कि युवती का शव शिवपुर अहिरारा गांव की ममता (18) व युवक की पहचान गांव के ही रंजीत के रूप में हुई। पता चला कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। यह रिश्ता दोनों के परिवार वालों को नागवार था। इन दिनों रंजीत के घरवाले उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों बेचैन हो गए। मंगलवार की भोर में दोनों घर से भागे थे, इसके बाद उनका शव रेलवे लाइन पर मिला। चौकी प्रभारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के परिवार वालों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।