फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lounge and sleeping pod will be built at Prayagraj Chhivki station

Prayagraj News: प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर बनेंगे लाउंज और स्लीपिंग पॉड

Thu, 27 Jun 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2024 06:04 AM IST
सार

प्रयागराज में अगले महाकुंभ होना है। देश के तमाम प्रांतों से लाखों लोग महाकुंभ के दौरान पहुंचेंगे। इसलिए रेलवे भी यात्री सुविधा के मद्देनजर तमाम तैयारियां कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे नेे प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में एग्जीक्यूटिव लाउंज और स्लीपिंग पॉड बनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Lounge and sleeping pod will be built at Prayagraj Chhivki station
स्लीपिंग पॉड्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले के पूर्व प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एग्जीक्यूटिव लाउंज और स्लीपिंग पॉड की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। रेलवे प्रशासन ने शहर के दूसरे सबसे व्यस्त स्टेशन प्रयागराज छिवकी में लाउंज और स्लीपिंग पॉड बनाने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए अगले माह टेंडर प्रक्रिया रेलवे द्वारा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज में अगले महाकुंभ होना है। देश के तमाम प्रांतों से लाखों लोग महाकुंभ के दौरान पहुंचेंगे। इसलिए रेलवे भी यात्री सुविधा के मद्देनजर तमाम तैयारियां कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे नेे प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में एग्जीक्यूटिव लाउंज और स्लीपिंग पॉड बनाने की तैयारी की है। रेलवे इसकी टेंडर प्रक्रिया अगले माह शुरू करेगा।

विज्ञापन

टेंडर आवंटित होते ही जुलाई के अंत तक यहां लाउंज और स्लीपिंग पॉड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। एग्जीक्यूटिव लाउंज की बात करें तो यहां यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक सोफा, कैफेटेरिया और डीलक्स शौचालय की व्यवस्था होगी। इस लाउंज में रिफ्रेश होने के साथ ही चाय-स्नैक्स की सुविधा मिलेगी। यहां यात्रियों को घंटे के हिसाब से पैसे खर्च करने होंगे। किराये का निर्धारण बाद में होगा। इसके अलावा लाउंज में यात्रियों को पीने का पानी, वाई-फाई, टीवी के साथ समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी मिलेंगी।

प्रयागराज जंक्शन की तरह यहां भी चार तरह के पॉड बनाए जाएंगे। इसमें अकेले ठहरने वालों के लिए, दो लोगों के लिए, अकेली महिलाओं और परिवार के साथ रहने के लिए स्लीपिंग पॉड बनाए जाएंगे। प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे ने स्लीपिंग पॉड तैयार भी कर लिया है। इसका उद्घाटन किसी भी दिन हो सकता है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि छिवकी रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज और स्लीपिंग पॉड बनने हैं। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed