फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loss of seven hundred crores in two days due to stoppage of internet service, car, food booking and

प्रयागराज : इंटरनेट सेवा ठप होने से दो दिन में सात सौ करोड़ का नुकसान, कार, खाने की बुकिंग और भुगतान बाधित

Tue, 18 Apr 2023 05:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 05:30 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के दूसरे दिन भी इनंटरनेट सेवा बंद होने से जन जीवन प्रभावित रहा। लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई। एक तरफ जहां डिजिटल भुगतान पर निर्भर रहने वालों को दिक्कतें हुईं, वहीं कारोबारियों को इन दो दिनों में सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की चोट लगी है।

विज्ञापन
Loss of seven hundred crores in two days due to stoppage of internet service, car, food booking and
Prayagraj News : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद शहर में तीसरे दिन भी रहा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के दूसरे दिन भी इनंटरनेट सेवा बंद होने से जन जीवन प्रभावित रहा। लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई। एक तरफ जहां डिजिटल भुगतान पर निर्भर रहने वालों को दिक्कतें हुईं, वहीं कारोबारियों को इन दो दिनों में सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की चोट लगी है। ऑनलाइन ओला की बुकिंग, ओवन, रैपिडो, जोमैटो, स्विगी, पिज्जा हट जैसी कंपनियों में तो ग्राहकों का अकाल पड़ गया।

विज्ञापन


बदले दौर में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अधिकतर लोगों की आदत में शामिल हो गया है। फिर पान की दुकान से लेकर मॉल तक में भीम एप, पेटीएम, फोन पे व अन्य एप के माध्यम से भुगतान किया जाता रहा है। शनिवार की देर रात अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद इंटरनेट सेवा एहतियात के तौर पर बंद किए जाने से पहले दिन ऑनलाइन कारोबार पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।

विज्ञापन

Loss of seven hundred crores in two days due to stoppage of internet service, car, food booking and
Prayagraj News : शाहगंज थाने के पास बैरिकेडिंग और पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

पहले दिन करीब तीन सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।लेकिन, सोमवार को दूसरे दिन भी नेट सेवा बंद होने के कारण समस्या कई गुना बढ़ गई।इस दिन लगभग 400 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान उठाना पड़ा। ऑन लाइन लेनदेन, बुकिंग, बिलिंग सहित कई सेवाएं ठप रहीं। शहर के सभी साइबर कैफे पर ताला लटकता रहा। स्विगी व जोमैटो के जरिए ऑन लाइन थालियों की बुकिंग रविवार सुबह से ही बंद हो गई।

इन कंपनियों में प्रतिदिन करीब 1200 आर्डर आते हैं। वहीं, पिज्जा हट और डॉमिनोज में ग्राहकों का आकाल रहा। प्रयागराज में ओला और ओवन की तकरीबन 1000 कारें हैं। जिनके एक दिन की कमाई लगभग 40 से 50 लाख रुपये है। वहीं, दो दिन की नेट बंदी से इन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ गल्ला तिलहन व्यापार को 40 करोड़, कम्प्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक सामानों के कारोबार को 200 करोड़ व मोबाइल, रिचार्ज व एसेसिरीज बेचने वाले व्यापारियों को लगभग एक करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

Loss of seven hundred crores in two days due to stoppage of internet service, car, food booking and
Prayagraj News : कॉल्विन अस्पताल का परिसर जहां हुई थी माफिया अतीक और अशरफ की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

सवारी को तरसी ओला व ओवन

ऑन लाइन बुकिंग ठप होने से ओला और ओवन वाहन के मालिकों ने अपनी गाड़ी को फुटकर व लोकल सवारी ढ़ोने में लगा दिया। पिछले दो दिनों से बनारस, लखनऊ, कानपुर चलने वाली आम टैक्सी की तरह यह गाड़ियां चल रही हैं।

आरटीओ में काम ठप

संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को कोई काम नहीं हो सका। आरटीओ कार्यालय का सारा काम ऑनलाइन होता है। वहीं इंटरनेट सेवा बंद होने से वाहन फिटनेस, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूटनी, रजिस्ट्रेशन, वाहन ट्रांसफर सहित कई अन्य काम नहीं हो सके। जिसके कारण दूर दराज से आने वाले लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed