{"_id":"8032a883ce0e49b0853cad5ffd75e7b0","slug":"losers-will-be-on-the-film-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लूजर’ पर बनेगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लूजर’ पर बनेगी फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित युवा साहित्यकार पंकज दुबे ‘लूजर कहीं का’ पुस्तक पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इलाहाबाद में किताबों के प्रमोशन के लिए आए पंकज ने बताया कि इस फिल्म का निर्देशन वह खुद करेंगे। इसके लिए कलाकारों की खोज शुरू कर दी गई है। फिल्म की टाइटल के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे जाएंगे।
‘लूजर कहीं का’ और ‘इकियापा’ के लेखक पंकज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीयता की पहचान विषय पर वह एक और किताब लिखने जा रहे हैं। इसमें भारत और लंदन के अलावा पाकिस्तान तथा बांग्लादेश की पृष्ठभूमि को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी पुस्तक का शीर्षक तय नहीं है, लेकिन किताब एक साल में आ जाएगी।
पंकज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हॉस्टल तथा गांधियन अकादमी में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्हाेंने छात्र-छात्राओं को कॅरियर के प्रति स्ट्रेस लेने के बजाय विकल्पों तथा अवसरों को पक्ष में करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि इन दिनों ढेरों विकल्प हैं, बस उनके मुताबिक खुद को तैयार करने की जरूरत है।