फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Looted Rs 20 lakh after murdering a woman inside her house

Crime News: घर के भीतर महिला की हत्या कर 20 लाख की लूट, घर में अकेली थी

Mon, 22 Jul 2024 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2024 06:49 AM IST
सार

मनीराम पाल मूल रूप से कानपुर के बिल्हौर के रहने वाले हैं। वह हाईकोर्ट के पास फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं और परिवार समेत करेली के नयापुरवा मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। घर में पत्नी सुभद्रा के अलावा बड़ा बेटा सचिन व उसकी पत्नी और छोटा बेटा योगेश है।

विज्ञापन
Looted Rs 20 lakh after murdering a woman inside her house
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली के भावापुर मोहल्ले में रविवार को सनसनीखेज वारदात हुई। यहां महिला की हत्या कर बदमाश 15 लाख नकद व पांच लाख के गहने लूट ले गए। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। शाम छह बजे बेटे के दुकान से वापस आने पर घटना की जानकारी हुई। मोहल्ले में दो-तीन दिन से घूम-घूमकर चंदा मांगने वाले दो युवक शक के घेेरे में हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मनीराम पाल मूल रूप से कानपुर के बिल्हौर के रहने वाले हैं। वह हाईकोर्ट के पास फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं और परिवार समेत करेली के नयापुरवा मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। घर में पत्नी सुभद्रा के अलावा बड़ा बेटा सचिन व उसकी पत्नी और छोटा बेटा योगेश है। बहू 15 दिन पहले मायके चली गई थी जबकि छोटा बेटा भी इन दिनों गांव में है। सचिन भावापुर चौराहे पर स्टेशनरी की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


उसने बताया कि रोज की तरह सुबह 9:30 बजे पिता दुकान चले गए। 12:30 बजे वह भी दुकान चला गया। इस दौरान मां घर पर अकेली थी। शाम छह बजे वापस आया तो मेन गेट बंद तो था लेकिन भीतर से कुंडी नहीं लगी थी। वह जैसे ही अंदर गया, उसकी चीख निकल गई। मां बिस्तर पर खून से लथपथ मृत पड़ी थी और सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग और फिर जानकारी पर पुलिस आ गई। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर, एसीपी बैरहना पुष्कर वर्मा भी पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ की। सचिन ने बताया कि घर से 15 लाख नकद व उसकी पत्नी के लगभग पांच लाख रुपये के गहने गायब हैं। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुबह दिया था चंदा, दोपहर में घूमते नजर आए

मृतका के पति मनीराम ने पुलिस को बताया कि दो युवक पिछले दो-तीन दिन से मोहल्ले में घूम-घूमकर चंदा मांग रहे थे। वह श्रावण मास में पूजा कराने की बात कहकर चंदा मांग रहे थे। रविवार सुबह 9:30 बजे ही वह फिर मोहल्ले में आ गए थे। उन्होंने उनका भी दरवाजा खटखटाया जिस पर उन्होंने 51 रुपये चंदा भी दिया। इसके बाद वह दुकान चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गली के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला है कि दोपहर में फिर वही दाेनों युवक मृतका के घर के आसपास घूमते देखे गए। फिलहाल उन्हें ही मुख्य संदिग्ध मानकर तलाश की जा रही है।


मृतका के सिर पर चोट के निशान हैं। भारी चीज से वारकर हत्या की आशंका है। घर से कुछ गहने गायब होने की बात परिजनों ने बताई है। नकदी लूट की जानकारी नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। जांच पड़ताल की जा रही है। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed