फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Poll: BSP preparing to bet on Brahmin or Patel candidate, many contenders in queue

Lok Sabha Poll : ब्राह्मण या पटेल प्रत्याशी पर दांव लगाने की तैयारी में बसपा, कई दावेदार कतार में

Mon, 08 Apr 2024 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 02:08 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी जिले की दो लोकसभा सीटों इलाहाबाद और फूलपुर के लिए प्रत्याशियों की खोज अभी पूरी नहीं कर सकी है। पार्टी ब्राह्मण या पटेल उम्मीदवार पर दांव लगा सकती हैं। पार्टी की सेक्टर स्तर पर लगातार हो रही बैठकों में कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं। शीघ्र ही पार्टी अपने पत्ते खोल सकती है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Poll: BSP preparing to bet on Brahmin or Patel candidate, many contenders in queue
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भले ही अपने पत्ते न खोले हों, लेकिन प्रत्याशियों के नाम पर पार्टी में मंथन तेज हो गया है। बसपा इस बार फूलपुर व इलाहाबाद सीट से ब्राह्मण या पटेल प्रत्याशी पर दांव लगाने की तैयारी में है। पार्टी ने जातिगत जनसंख्या के आधार पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के इतिहास में फूलपुर, इलाहाबाद सीट से बसपा का अनुभव और प्रदर्शन दोनों ही अच्छा नहीं रहा है। फूलपुर सीट से 2009 के चुनाव में पार्टी ने पहली बार खाता खोला था। इस सीट से बसपा के टिकट पर कपिल मुनि करवरिया जीते थे, जो इन दिनों जेल में हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द की जा सकती है।
विज्ञापन


इलाहाबाद और फूलपुर में चार लाख पटेल मतदाता हैं, जो चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में हैं। फुलपुर में ढाई लाख व इलाहाबाद में एक लाख से अधिक पटेल मतदाता हैं। फूलपुर के मुकाबले इलाहाबाद में पटेल मतदाताओं की संख्या कुछ कम है, लेकिन पार्टी इलाहाबाद से पटेल प्रत्याशी पर दांव खेलने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर स्तर पर बैठक कर तैयार की जा रही है रिपोर्ट

इलाहाबाद से ब्राह्मण या मुस्लिम प्रत्याशी पर भी दांव लगाया जा सकता है। वहीं, फूलपुर सीट से किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारने की चर्चाएं तेज हैं। फुलपुर से मुस्लिम, यादव और पाल समाज से भी टिकट की दावेदारी की जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों सेक्टर स्तर पर बैठकों में यह तय किया गया है कि इस बार जातिगत जनसंख्या के आधार पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे।

इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र में पांच-पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। पार्टी ने प्रत्येक को पार्टी ने 40 सेक्टरों में बांट रखा है और प्रत्येक सेक्टर में 10 से 12 बूथ शामिल किए गए हैं। पिछले दिनों पार्टी ने हर सेक्टर की अलग-अलग बैठकें कीं। इसके बाद प्रत्येक दो सेक्टर पर बैठकें की गईं। इस दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से भी सुझाव मांगे गए।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सेक्टर स्तर पर बैठकों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है, जो बसपा सुप्रीम को भेजी जा रही है। टिकट निर्धारण में इस रिपोर्ट को भी आधार बनाया जाएगा। साथ ही किस क्षेत्र में किस समाज के लोगों की कितनी संख्या है, इस आधार पर भी टिकट बंटवारे को लेकर मंथन किया जा रहा है। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती से पहले टिकट फाइनल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed