फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Elections: Akash Anand will hold a public meeting in Muratganj on April 26 in support of BSP candida

लोकसभा चुनाव : बसपा प्रत्याशी के समर्थन में मूरतगंज में 26 अप्रैल को जनसभा करेंगे आकाश आनंद

Wed, 17 Apr 2024 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 06:08 PM IST
सार

बसपा ज़िला कार्यकारिणी के सदस्य अधिवक्ता रामबृज गौतम ने कहा कि यह पार्टी के सभी साथी एकजुट होकर बसपा प्रमुख मायावती द्वारा घोषित प्रत्याशी को जिताने के लिए गांव गांव, घर घर लोगो से मिलकर बसपा कार्यकाल में हुए कार्यों की चर्चा करें। जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा, रोजगार के सवाल को जनता के बीच जाकर बताएं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Akash Anand will hold a public meeting in Muratganj on April 26 in support of BSP candida
आकाश आनंद, बसपा कोआर्डिनेटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आगामी  26 अप्रैल को कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के मूरतगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को बसपा कार्यालय में बैठक की गई। चकमीरापट्टी में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा। 

विज्ञापन


बसपा ज़िला कार्यकारिणी के सदस्य अधिवक्ता रामबृज गौतम ने कहा कि यह पार्टी के सभी साथी एकजुट होकर बसपा प्रमुख मायावती द्वारा घोषित प्रत्याशी को जिताने के लिए गांव गांव, घर घर लोगो से मिलकर बसपा कार्यकाल में हुए कार्यों की चर्चा करें। जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा, रोजगार के सवाल को जनता के बीच जाकर बताएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा ही एक मात्र पार्टी है जो मौजूदा सत्ताधारी भाजपा को शिकस्त दे सकती है। बसपा किसी गमले का पौधा नहीं कि पानी न देने मात्र से सूख जाएगा, बल्कि बसपा वो वटवृक्ष है जिसकी एक शाखा मात्र काटने से हजारों शाखाएं खुद निकल आएंगी। बसपा खंभे बंबे की लड़ाई नहीं बल्कि बहुजनों को हुक्मरान बनाने व बहुजन महापुरूषों के सपनो को साकार करने के लिए संघर्ष कर रही है। जिस समाज की सत्ता होती है उस समाज के साथ अत्याचार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज को अपने खोए हुए मान सम्मान स्वाभिमान को पाने के लिए हुक्मरान बनना होगा उसके लिए बसपा को ही वोट देना व दिलाना होगा। बैठक में चंद्रपाल, अजय कनौजिया, रामलाल गौतम, अशोक बौद्ध, अनिल चंडी, राजेश चौधरी, गुलाब गौतम, अजेश प्रधान, महेन्द्र दीवान, सुशील गौतम, राजाकरन, अमरनाथ, संजय कुमार, रामप्रसाद, कुलदीप भारतीय, सुधीर निर्मल, मुकेश कुशवाहा, गौरव कुशवाहा, मोहम्मद वैश्य, जिशान अहमद, राजकुमार पाल, संदीप पटेल, सतीश यादव के साथ सैकडो लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed