फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha elections 2024: Keshav Prasad Maurya name is also being discussed in Allahabad

लोकसभा चुनाव: इलाहाबाद में ब्राह्मण तो फूलपुर में पिछड़ी जाति के चेहरे की तलाश, केशव पर दांव लगा सकती है भाजपा

Fri, 08 Sep 2023 10:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 10:14 AM IST
सार

प्रयागराज में वर्तमान समय दोनों ही महिला सांसद हैं। फूलपुर से केशरी देवी पटेल तो इलाहाबाद से डॉ.रीता बहुगुणा जोशी टिकट के दावेदारों की सूची में तो शामिल हैं ही, इसके अलावा कई अन्य नाम भी लोकसभा चुनाव के लिए सामने आए हैं। वर्तमान में लोकसभा में भाजपा के पास यूपी से 64 सांसद हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो इनमें तकरीबन 20 सांसदों का रिपोर्ट कार्ड बहुत अच्छी नहीं है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024: Keshav Prasad Maurya name is also being discussed in Allahabad
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। विपक्षी एकता को देखते हुए देशभर में अपने वर्तमान सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर फिर से चुनाव जीत सकने वालों सूची को भी अंतिम रूप दे दिया है। संगमनगरी की बात करें तो यहां लोकसभा की दो सीटें भाजपा के ही पास हैं। जातीय समीकरण को देख पार्टी के अंदरखाने में चर्चा इस बात की है कि इलाहाबाद ब्राह्मण तो फूलपुर संसदीय सीट से पिछड़ी जाति के नेता को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

विज्ञापन



प्रयागराज में वर्तमान समय दोनों ही महिला सांसद हैं। फूलपुर से केशरी देवी पटेल तो इलाहाबाद से डॉ.रीता बहुगुणा जोशी टिकट के दावेदारों की सूची में तो शामिल हैं ही, इसके अलावा कई अन्य नाम भी लोकसभा चुनाव के लिए सामने आए हैं। वर्तमान में लोकसभा में भाजपा के पास यूपी से 64 सांसद हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो इनमें तकरीबन 20 सांसदों का रिपोर्ट कार्ड बहुत अच्छी नहीं है।

विज्ञापन

उम्मीदवार बदलने पर भी विचार कर रही पार्टी

ऐसे में एंटी-इनकंबेंसी से बचने के लिए पार्टी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार बदलने पर विचार भी कर रही है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से भी हुए आंतरिक सर्वे में कुछ सांसदों के नाम काटने को कहा गया है। यह भी सुझाव दिया गया है कि मेयर चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में पार्टी के पुराने व साफ छवि वाले नेताओं को टिकट दिया जाए। इस बीच वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं को देखते हुए लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों ने दिल्ली और लखनऊ दरबार की दौड़ भी लगानी शुरू कर दी है।

सामने आ चुके हैं कई भाजपा नेताओं के नाम

इलाहाबाद संसदीय सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चाओं को देखते हुए यहां तमाम ब्राह्मण नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। वर्तमान सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के अलावा यहां पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी, डॉ.एलएस ओझा, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, डॉ.संगम मिश्रा, राकेश शुक्ला, योगेश शुक्ला, रईस शुक्ला आदि के नाम सामने आ चुके हैं। शहर उत्तरी विधायक हर्ष बाजपेयी से भी इस संबंध में संपर्क किया जा चुका है। वहीं, फूलपुर संसदीय सीट पर अभी इलाहाबाद के मुकाबले नाम कम आए हैं। यहां से वर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल के साथ पूर्व विधायक दीपक पटेल, विक्रमजीत सिंह पटेल, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन

केशव आए तो बदल जाएगा समीकरण
 

भाजपा में चर्चा इस बात की भी है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को फूलपुर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। हालांकि, पार्टी अभी बिहार के सीएम नितीश कुमार के रुख का भी इंतजार कर रही है। पिछले कुछ दिनों से इंडिया गठबंधन से नितीश कुमार को फूलपुर से लड़ाए जाने की बात खासा सुर्खियों में है। उधर, केशव भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं। ऐसे में वह फूलपुर से चुनाव लड़ेंगे या नहीं उसे लेकर पार्टी के नेता भी असमंजस में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed