{"_id":"5cc4ac98bdec22078b29122b","slug":"lodge-hostel-explored-in-dhumanganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमनगंज इलाके में खंगाले गए लॉज-हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमनगंज इलाके में खंगाले गए लॉज-हॉस्टल
Sun, 28 Apr 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवास एवं लॉजों में रह रहे अपराधिक प्रवृत्ति वाले छात्रों की धरपकड़ के लिए शनिवार देर-रात धूमनगंज इलाकों में पुलिस ने अभियान चलाया। सीओ सिविल लाइंस बीएन सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल एवं आरपीएफ के मौजूदगी में झलवा, कांशीराम आवासीय योजना के आसपास एवं कसारी-मसारी में स्थित लॉज एवं हॉस्टलों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
भारी मात्रा में पुलिस के यहां पहुंचते ही इन इलाकों मेें हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी लॉजों में घुसकर वैध छात्रों के बारे में पड़ताल की। सभी से वैद्य परिचय पत्र मांगे गए। पुलिस ने कुछ संदिग्ध कमरों की इस दौरान तलाशी भी ली। कुछ कमरों में खासी मात्रा में शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इन सभी को बाहर फिंकवा दिया। सभी लॉज संचालकों को छात्रों के वैध परिचय पत्र भी रखने को कहा गया है। यह अभियान करीब तीन घंटे तक चलता रहा। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के मुताबिक अभियान के दौरान लॉज एवं हॉस्टलों से कोई भी आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं मिली हैं।
विज्ञापन