फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lockout in banks, will not be done today

बैंकों में तालाबंदी, आज भी नहीं होगा लेनदेन

Thu, 31 May 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 31 May 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lockout in banks, will not be done today
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मात्र दो फीसदी वेतन वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में बैंक के अफसर और कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से जिले की ज्यादातर शाखाएं खुली ही नहीं। इससे अरबों का कारोबार प्रभावित हुआ। करीब ढाई अरब रुपये के तो चेक ही फंस गए। चेकों की स्कैन कॉपी क्लीयरिंग हाउस को नहीं भेजी जा सकीं। हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। ऐसे में इनका भुगतान अगले दिन भी नहीं हो पाएगा। उल्टे इतने ही और चेक फंस जाएंगे।
विज्ञापन


युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हुए हड़ताल की वजह से ज्यादातर बैंक शाखाएं नहीं खुलीं। अपनी-अपनी शाखा पर प्रदर्शन के बाद अफसरों और कर्मचारियों का संगम प्लेस स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा के सामने जमावड़ा हुआ। एसबीआई के अफसर और कर्मचारी सिविल लाइंस स्थित प्रशासनिक भवन परिसर में जुटे। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने सम्मानजनक वेतन की मांग दोहराई। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी नेताओं ने परफार्मेंस के आधार पर वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव का भी कड़े शब्दों में विरोध किया। संगम प्लेस पर प्रदर्शन और सभा में यूनियंस के संयोजक शशिकांत श्रीवास्तव, मदनजी उपाध्याय, अधिकारी नेता सुनील सहगल, राजेश तिवारी, एसबीआई प्रशासनिक भवन परिसर में उपमहामंत्री एस.सेन गुप्ता, सुशील दुबे, अनूप टिग्गा, विवेक महेंद्र, एसके श्रीवास्तव, नीलम उपाध्याय, सर्व प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों के एक वर्ग ने घूम-घूमकर निजी बैंक शाखाएं भी बंद कराईं। इसकी वजह से निजी बैंकों में भी कारोबार ठप रहा और लोग वापस हुए।

परेशान हुए लोग
0 बैंकों में हड़ताल की वजह से ग्राहकों को काफी परेशानी हुई। हालांकि, इसकी घोषणा पहले से थी। ऐसे में गिनती के लोग ही बैंक पहुंचे लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस होना पड़ा। नया कटरा के रितेश महाना को अपने बेटे को फीस के लिए पैसा भेजना था। इसके लिए वह एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंचे लेकिन तालाबंदी की वजह से वापस होना पड़ा। पीएनबी मुख्य शाखा में पहुंचे कई ग्राहक तो बैंक कर्मियों के आंदोलन का हिस्सा बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
एटीएम भी दे सकते हैं धोखा
0 बैंक कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए एटीएम में पर्याप्त राशि पहले ही रख दी गई। ऐसे में बुधवार को तो बहुत परेशानी नहीं दिखी लेकिन बृहस्पतिवार को परेशानी उठानी पड़ सकती है। शाखा परिसर स्थित एटीएम में संबंधित बैंक चेस्ट की ओर से कैश भरा जाता है। अन्य एटीएम में एजेंसी के माध्यम से कैश भरवाया जाता है लेकिन हड़ताल की वजह से एजेंसियों को नगदी नहीं मिल पाई। ऐसे में बृहस्पतिवार को एटीएम धोखा दे सकते हैं।
000
शाखा परिसर में हुआ प्रदर्शन
0 हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने अपनी-अपनी शाखाओं में तालाबंदी की और प्रदर्शन किया। इलाहाबाद बैंक और सेंट्रल बैंक की सिविल लाइंस, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई अन्य बैंकों की विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों ने सरकार और बैंक संघ के खिलाफ नारेबाजी की।

000
आगे भी बैंकों में हड़ताल की आशंका
0 मात्र दो फीसदी वेतन वृद्धि के खिलाफ बैंक कर्मियों के रुख को देखते हुए आगे और बड़े आंदोलन का अंदेशा है। मांग नहीं मानी गई तो अफसर और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। एसबीआई के प्रशासनिक भवन और पीएनबी मुख्य शाखा परिसर में आयोजित सभाओं में कर्मचारी नेताओं ने इसकी घोषणा भी की। हालांकि, अफसरों के एक वर्ग का दावा है कि आंदोलन से सरकार और बैंक संघ पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में उनकी मांग माने जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed