{"_id":"5cbe1b43bdec22142773d0eb","slug":"location-of-main-accused-found-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में मिली मुख्य आरोपी की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में मिली मुख्य आरोपी की लोकेशन
Tue, 23 Apr 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला हत्याकांड के पांच आरोपी आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बाराबंकी के बाद मुख्य आरोपी आदर्श की लोकेशन अब बिहार में मिली है जिस पर एक टीम वहां भेजी गई है। वहीं एक अन्य आरोपी हिमांशु की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रायबरेली में भी दबिश दी है।
14 अप्रैल की रात दो बजे के करीब पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला को गोलियों से भून दिया गया था। मामले में आदर्श त्रिपाठी, अभिषेक उर्फ नवनीत यादव, सौरभ विश्वकर्मा, प्रशांत उपाध्याय व हरिओम त्रिपाठी, हिमांशु सिंह नामजद हुए। इनमें से प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही तीन दिन पहले भदोही निवासी आरोपी हरिओम के भाई सत्यम को आरोपियों की मदद करने के आरोप में जेल भेजा था। हालांक मुख्य समेत अन्य आरोपियों तक आठ दिन बाद भी पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
यह हाल तब है जब क्राइम ब्रांच की तेजतर्रार टीम को एसएसपी ने ख्ुालासे में लगाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी आदर्श की तलाश में बाराबंकी के अलावा गोरखपुर में भी दबिश दी गई। अब उसकी लोकेशन बिहार में मिली है जिस पर एक टीम वहां भेजी गई है। अन्य आरोपियों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सीओ हैं आरोपी हिमांशु के रिश्तेदार
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को मामले के एक नामजद आरोपी हिमांशु के बारे में पता चला है कि वह अपने गृहजनपद रायबरेली में ही कहीं छिपा है। सूत्रों की मानें तो उसके एक रिश्तेदार पुलिस विभाग में सीओ हैं। जिनके माध्यम से वह सरेंडर करने की तैयारी में है। दो दिन पहले वह इसके लिए लगभग तैयार भी हो गया था लेकिन अचानक उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। मामले में कर्नलगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह का कहना है आरेापियों की तलाश में उनके हरसंभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।
उधर मुख्य आरोपी आदर्श समेत अन्य का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं हासिल कर सकी है। गिरफ्तारी के लिए कर्नलगंज पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच के तेजतर्राक पुलिसकर्मियों की भी टीम लगाई गई है लेकिन वह भी जगह-जगह की धूल ही फांक रही है। हाल यह है कि आजमगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, वाराणसी के बाद लखनऊ व बिहार मेें भी टीम भेजी जा चुकी है लेकिन नतीजा अब तक सिफर है।