{"_id":"578a96384f1c1b737e13ec78","slug":"llb-will-have-to-wait-to-enter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी में प्रवेश के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी में प्रवेश के लिए करना होगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी पांच वर्षीय और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अभी इंतजार करना होगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने से पहले विश्वविद्यालय को फीस जमा करनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया में अभी 10 से 15 दिन लग सकता है। इसके बाद ही प्रवेश परीक्षा तथा आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विश्वविद्यालय के इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए बीसीआई से लंबे समय से अनुमति नहीं ली गई है। इससे इनकी मान्यता पर सवाल खड़ा हो गया है। एक याचिका पर हाईकोर्ट ने काउंसिल से अनुमति लिए जाने के बाद ही प्रवेश लेने के लेने का आदेश दिया है। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया रोक दी। हालांकि आवेदन लिए जा चुके हैं। अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया से वर्तमान सत्र के लिए अनुमति भी मिल गई है। रजिस्ट्रार को आदेश की कॉपी सोमवार को ही मिल चुकी है, लेकिन प्रवेश प्रकोष्ठ को अभी इस संबंध में लिखित में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया की स्वीकृति से संबंधित फाइल ही भेजी गई है।
रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा। वहीं प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कुछ नहीं मिला है। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आरके चौबे का कहना है कि बीसीआई में निर्धारित फीस जमा करनी है। सीएमपी और इलाहाबाद डिग्री कालेज में भी एलएलबी पाठ्यक्रम की पढ़ाई होती है। इसलिए विश्वविद्यालय के अलावा दोनों कालेजों को भी यह फीस देनी है। इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक-दो दिन में कालेजों से भी चेक मिल जाएगा। इसके बाद काउंसिल में पूरी फीस जमा करने तथा आगे की प्रक्रिया पूरी करने में 10-15 दिन लग सकता है। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विवि और कालेजों में 18 को प्रवेश
विवि
बीए
18 जुलाई - ओबीसी के 194 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
सीएमपी डिग्री कालेज
बीएससी गणित - सभी वर्ग के 160 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी जीव विज्ञान - सभी वर्ग के 200 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीकॉम -सभी वर्ग के 170 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
ईश्वर शरण
बीकॉम - सभी वर्ग के 200 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीए - सभी वर्ग के 175 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

बीएससी बायो - सभी वर्ग के 190 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज
बीए
18 जुलाई - सभी वर्ग की 90 या इससे अधिक अंक तथा एसटी की सभी
बीकॉम
18 जुलाई - एससी की 50 या इससे अधिक अंक
एडीसी कीडगंज परिसर
बीकॉम (केवल छात्र) - सभी वर्ग के 200 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी - सभी वर्ग के 190 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीए (केवल छात्र) - सभी वर्ग के 50 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
एडीसी जीरो रोड (छात्रा परिसर)
बीकॉम - सभी वर्ग की 220 या इससे अधिक अंक
बीए - सभी वर्ग की 50 या इससे अधिक अंक
कुलभास्कर आश्रम
- प्राचार्य के अनुसार बीएससी कृषि और एमएससी कृषि की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अभ्यर्थी कालेज की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।