{"_id":"66ea21a576412453360eba57","slug":"liquor-smuggler-with-reward-of-rs-25-thousand-arrested-allahabad-news-c-3-1-ald1052-459044-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 25 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 25 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया जिले से वांछित 25 हजार के इनामी शराब तस्कर गोलू यादव को एसटीएफ ने कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर से गिरफ्तार किया है। पिछले एक साल से पुलिस आरोपी की तलाश में थी।
वर्ष 2023 में बलिया जिले की मनियर थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी आरोपी अपनी ऑल्टो कार (फर्जी नंबर प्लेट लगाकर) में शराब रखकर बिहार में सप्लाई करने जा रहा था। चेकिंग की भनक लगते ही वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मामले में पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा। सोमवार रात करीब 10 बजे एसटीएफ को सूचना मिली कि गोलू यादव ब्लड बैंक वाली गली, शुक्ला लॉज के पास किसी से मिलने आने वाला है। सूचना पर एसटीएफ ने उक्त स्थान पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीमावर्ती जिलों व बिहार में सप्लाई करता था शराब
एसटीएफ को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दौड़ाकर दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक गिरोह है, जो पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से अवैध रूप से शराब मंगाकर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों व बिहार राज्य में सप्लाई कराता है। पिछले कई महीने से वह प्रयागराज में छिपकर रह रहा था।