{"_id":"63b1b844797f4617641e36f6","slug":"liquor-smuggler-gang-leader-along-with-partner-arrested-from-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रोहतक से शराब तस्कर गैंग का सरगना साथी समेत गिरफ्तार, दोनों पर घोषित था 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रोहतक से शराब तस्कर गैंग का सरगना साथी समेत गिरफ्तार, दोनों पर घोषित था 25-25 हजार का इनाम
Sun, 01 Jan 2023 10:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:13 PM IST
सार
एसटीएफ ने रोहतक से शराब तस्कर गैंग के सरगना ललित तेवतिया को साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लंबे समय से फरार थे और उन पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि ललित जनता कॉलोनी, रोहतक का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ ने रोहतक से शराब तस्कर गैंग के सरगना ललित तेवतिया को साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लंबे समय से फरार थे और उन पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि ललित जनता कॉलोनी, रोहतक का रहने वाला है। जबकि पकड़ा गया उसका साथी प्रदीप कुमार शेखपुर तितरी, मेहम रोहतक का निवासी है।
विज्ञापन
दोनों भदोही में इसी साल दर्ज मामले में वांछित थे। ललित अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का संचालन करता है। इस गिरोह में 50 से अधिक ड्राइवर व खलासी हैं और कई वाहन भी हैं। इन वाहनों के जरिये अंग्रेजी शराब की तस्करी की जाती है। मूल रूप से यह गैंग तस्करी के जरिये उन राज्यों में शराब की सप्लाई करता है, जहां शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यूपी के अलावा मप्र, झारखंड, राजस्थान में भी यह गैंग सक्रिय है।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वह शराब डिस्टिलरी के कर्मचारियों से सांठगांठ कर शराब निकलवाते हैं। इसके बाद वाहनों में बनी विशेष कैविटी में छिपाकर तस्करी करते हैं। आरोपियों के खिलाफ कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, भदोही, फतेहपुर, अरावली, रांची व सुल्तानपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं। डिप्टी एसपी ने बताया कि आरोपियों को रोहतक के थाना शिवाजी नगर कॉलोनी में दाखिल किया गया। इसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भदोही लाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन