फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Like food security, action on liquor shops is possible

खाद्य सुरक्षा के तरह शराब की दुकानों पर कार्रवाई संभव

Sun, 11 Aug 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Like food security, action on liquor shops is possible
Like food security, action on liquor shops is possible
शराब की दुकानों पर भी होगी खाद्य सुरक्षा के तहत जांच
विज्ञापन

जहरीली और मिलावटी शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की कवायद
आबकारी और खाद्य नियंत्रण एवं औषधि विभाग की टीम मार सकेगी छापा
प्रयागराज। जहरीली और मिलावटी शराब पर प्रभावी नियंत्रण की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए आबकारी के अलावा खाद्य नियंत्रण एवं औषधि प्रशासन को भी जिम्मेदार बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब शराब की दुकानों पर भी छापेमारी की जा सकेगी। छापेमारी तथा नमूना एकत्र करने का अधिकार दोनों विभागों के पास होगा।

अभी शराब के अवैध कारोबार पर निगरानी की व्यवस्था है लेकिन खाद्य सुरक्षा के मानक पर जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी। आबकारी विभाग के पास लैब है लेकिन वहां भी जांच का दायरा सीमित है। इसके विपरीत जहरीली शराब से मौत की लगातार घटनाएं हुईं। इसके मद्देनजर शराब को भी खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में लाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है लेकिन इसके अंतर्गत कार्रवाई कौन करेगा इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब यह भी तय कर लिया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त संदीप बिहारी मोडवेल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आबकारी के अलावा खाद्य नियंत्रण एवं औषधि प्रशासन विभाग भी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों विभाग नमूना लेकर जांच और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed