फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lights were installed after spending crores, but darkness prevailed

Prayagraj News: करोड़ों खर्च कर लगाईं लाइटें, छाया अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lights were installed after spending crores, but darkness prevailed
शहर के तीन वार्डों के मुख्य मार्ग पर एलईडी लाइटें नहीं जलने से अंधेरा छाया है। करोड़ों रुपये खर्च कर इसे लगवाया गया है। एक लाइट पर 12 हजार रुपये का भुगतान किया गया हैं। पार्षद कमलेश तिवारी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

पार्षद कमलेश तिवारी सहित अन्य पार्षदों ने आरोप लगाया है कि फाफामऊ वार्ड नंबर 56, वार्ड नंबर 37 शांतिपुरम, वार्ड 39 मलाक हरहर में सड़क पर एलईडी लाइट नहीं जल रही है। उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत नगर निगम से जब जानकारी मांगी तो यह जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

अंधेरा होने के कारण हाल ही में मंसूराबाद निवासी अशोक कुमार के साथ छिनैती की घटना हो चुकी हैं। पार्षद ने आरोप लगाया है कि जिस फर्म की लाइटें लगी हैं, उसे लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया हैं। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया जाना आरोपों की पुष्टि करता है। उधर, नगर आयुक्त का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में बंद मिली लाइटें
नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के अधिशासी अभियंता आरके लाल ने अवर अभियंता अविनाश कुमार, राहुल शुक्ला व फील्ड इंस्पेक्टर संदीप यादव से लाइट नहीं जलने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने लिखा है कि जोन चार अल्लापुर, जोन आठ झूंसी में लाइटों के स्थापना एवं अनुरक्षण का कार्य किया जाता हैं। जांच में अल्लापुर और झूंसी में चुंगी से शास्त्री ब्रिज तक सभी लाइटें बंद पाई गई। सुपरवाइजर अशोक को फोन के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन लाइटें नहीं जलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed