फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Life will continue the energy Bapu , Shastri Model

जीवन को ऊर्जा देते रहेंगे बापू, शास्त्री के आदर्श

Sat, 03 Oct 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Life will continue the energy Bapu , Shastri Model
इलाहाबाद (ब्यूरो)। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों, स्कूल, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को न केवल याद किया गया, बल्कि उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन


आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में उनके चित्र पर मंडलायुक्त राजन शुक्ला, अपर आयुक्त शेषमणि पांडेय, डीपी गिरी और उदयमान त्रिपाठी ने माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंडलायुक्त ने कहा कि दोनों महापुरुषों की जिंदगी में सादगी, वचन बद्धता और कार्य के प्रति आस्था थी। जिलाधिकारी संजय कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर और मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय ने विकास भवन में ध्वज फहराया। डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने विचारों से सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा दी। उनका सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कलेक्ट्रेट से ही शहर को पॉलीथिन मुक्त करने की शुरुआत करने की बात कही।
विज्ञापन


कायस्थ पाठशाला की ओर से मेडिकल कॉलेज चौराहे पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरसी श्रीवास्तव ने कहा कि छोटे कद के शास्त्री जी ने अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त किया। जय जवान जय किसान का नारा देकर उन्होंने देश के जवानों और किसानों को देश की धारा से जोड़ने का काम किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि दोनों विभूतियों के कारण देश आजाद हुआ। शास्त्री जी कायस्थ पाठशाला के न्यासधारी थे, इसके विकास के लिए उन्होंने काफी काम किया। पाठशाला अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि दोनों विभूतियों ने देश की धारा बदल दी। जनकवि युग यात्री का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री चित्रगुप्त सामाजिक संस्था की ओर से शास्त्री जयंती पर शास्त्री जी के निधन से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की गई। कार्यक्रम में पीसी वर्मा, हरिराम श्रीवास्तव, कमलेश, हरीश खरे, अनिल श्रीवास्तव, निशांत सक्सेना आदि मौजूद थे। सत्येंद्र नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अखिलेश्वर कुमार श्रीवास्तव ने किया। कायस्थ युवा मोर्चा की ओर से वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने शास्त्री जी के शहर से जुड़े संस्मरणों को बताया। संचालन संयोजक सुमित श्रीवास्तव ने किया। लायंस पावन गंगा की ओर से भी गांधी जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी और मेडिकल कॉलेज चौराहे पर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान शेखर बहुगुणा, चौ.जितेंद्र नाथ सिंह, मुकुंद तिवारी, पारस नाथ विश्वकर्मा, संत प्रसाद पांडेय, हरदेव सिंह, रजिया सुल्तान, अवधेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। भाजपा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसीन अहमद की देखरेख में गांधी जी और शास्त्री जी को स्मरण किया गया। सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु खरबंदा ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प लिया। हिन्दुस्तानी एकेडेमी में ध्वजारोहण के बाद कोषाध्यक्ष रविनंदन सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

जनहित संघर्ष समिति की ओर से कल्याणी देवी पार्क में 501 दीप जलाए गए। आयुष चिकित्सक संघ की ओर से संगोष्ठी और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि आर्य उप्र प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की बात कही। अध्यक्षता डॉ. पीसी केसरी ने की। सर्व सेवा संघ संस्था की ओर से इलाहाबाद जंक्शन पर गांधी साहित्य प्रदर्शनी का लगाई गई।


इसी क्रम में मानव एकता संघ,छुन्नन गुरु स्मारक समिति, गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, दि वर्ल्ड बुद्धिस्टस फेलोशिप एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आदर्श भाग्योदय कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, पंतजलि योग समिति, प्रगतिशील समाज पार्टी आदि की ओर से बापू और शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। प्रयाग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed