फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Life can be in peril if water sources are not saved

जलस्रोतों को न बचाया गया तो संकट में पड़ सकता है जीवन

Mon, 22 Mar 2021 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Mar 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Life can be in peril if water sources are not saved
prayagraj news : शरदेंदु सौरभ। - फोटो : prayagraj
हमारी संस्कृति जल के संचय और संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए जानी जाती है। इसके प्रति कभी उदासीनता हमारे न तो ग्रंथो में और न तो युग पुरुषो में देखने को मिलती है। सभी ने आगे बढ़कर जल संरक्षण के प्रयत्न में सहयोग किया है। 
विज्ञापन


बुनियादी बात है कि सत्यता से नकार नही जा सकता । आज तालाबो पर बढ़ते अतिक्रमण , सूखते जल स्रोत सबसे बड़े चिंता के कारण है। जीव, जंतुओं, पशु पंक्षियों का जीवन इन्हीं जल श्रोतों के इर्द गिर्द मंडराता है। यदि उन्हें पर्याप्त जल की मात्रा न उपलब्ध हो पाई तो उनका जीवन संकटग्रस्त हो जाता है। कुछ जलाशयों में तो प्रदूषित जल की स्थिति होने की वजह से तमाम प्रकार के संक्रमण फैल जाते है और पशु पक्षी इसका शिकार होते हैं।
विज्ञापन

     
जिस गंगा को भगीरथ ने पृथ्वी पर लाने के लिए इतनी कठोर तपस्या की उस गंगा को लेकर बहुत कागजी पुलाव पकाए जा रहे हैं। सरकारें एक के बाद दूसरा वायदा करती जा रही हैं, परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जो आगे बढ़कर आंदोलन के लिए व्रत लेते है उनकी आवाज दबाने के कई तरीके निकाल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो गंगा हमारे जीवन की साक्षी है उसके अस्तित्व के साथ खिलवाड़ कब तक बर्दाश्त करते रहेंगे। अब सरकारी मशीनरी के ऊपर गंगा को छोड़ देना लाजिमी नहीं लगता , बल्कि जनमानस को एक सोच और आगे बढ़कर कदम से कदम मिलाकर इसे प्रदूषण से बचाने के लिए कारगर उपाय ही इसकी निर्मलता और अविरलता के लिए आवश्यक होगा ।


कहना न होगा उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने गंगा - यमुना नदी को जीवंत प्राणी की श्रेणी में रखकर जो फैसला किया उसकी धनक जरूर दूर तक जाएगी और एक कानूनी जामा की पहनाया जा सका । इस मुहिम को कारगर बनाये रखने के लिए हर प्रयत्न जरूरी है और एक जागरूक नागरिक होने के नाते हमें अपना धर्म निभाना चाहिए। अब हमें अपने अंदर संकल्प शक़्क्ति पैदा करनी होगी ठीक उसी प्रकार जैसा कि न्यूजीलैंड की माओरी जनजाति ने अपनी वंगानुयी नदी के लिए 160 साल तक संघर्ष जारी रखा ... शरदेंदु सौरभ, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय इलाहाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed