{"_id":"6a1a7da4a18d49340a0cda6b","slug":"life-came-to-a-standstill-on-the-way-to-prayagraj-a-bullion-trader-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicl-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज की राह में थम गई जिंदगी, अज्ञात वाहन की टक्कर से सर्राफा कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज की राह में थम गई जिंदगी, अज्ञात वाहन की टक्कर से सर्राफा कारोबारी की मौत
Sat, 30 May 2026 11:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 May 2026 11:33 AM IST
सार
प्रतापपुर-फूलपुर मार्ग पर शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में जौनपुर के सर्राफा व्यवसायी की जान चली गई। प्रयागराज जा रहे बाइक सवार कारोबारी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रेम शंकर वर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रतापपुर-फूलपुर मार्ग पर शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में जौनपुर के सर्राफा व्यवसायी की जान चली गई। प्रयागराज जा रहे बाइक सवार कारोबारी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान प्रेमशंकर वर्मा (56) पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल वर्मा निवासी निगोह, थाना बरसठी जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। वह निगोह बाजार में आभूषण का कारोबार करते थे। परिजनों के अनुसार प्रयागराज के छोटा बघाड़ा इलाके में उनका एक कमरा भी था, जहां वह व्यापारिक कार्यों के लिए नियमित रूप से आते-जाते थे।
विज्ञापन
बताया कि शनिवार को भोर करीब तीन बजे प्रेमशंकर वर्मा अपने घर से बाइक लेकर प्रयागराज के लिए निकले थे। सुबह लगभग चार बजे जब वह फूलपुर थाना क्षेत्र के बौड़ई गांव के पास बर्जीबरा मौजा में पहुंचे तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। मृतक प्रेमशंकर वर्मा के दो पुत्र अनूप वर्मा और तरुण वर्मा तथा दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन