{"_id":"6911ae9a5baddf7a66030259","slug":"lieutenant-colonel-farah-diba-completes-goa-ironman-becomes-the-first-woman-from-prayagraj-to-complete-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा ने पूरी की गोवा की आयरनमैन, चुनौती पूरी करने वाली प्रयागराज की पहली महिला बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा ने पूरी की गोवा की आयरनमैन, चुनौती पूरी करने वाली प्रयागराज की पहली महिला बनीं
Mon, 10 Nov 2025 02:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:52 PM IST
सार
प्रयागराज की बेटी एवं भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रयागराज की पहली महिला के रूप में उन्होंने दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति दौड़ों में शुमार आयरनमैन 70.3 गोवा 2025 को सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
फराह दीबा, लेफ्टिनेंट कर्नल एनसीसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज की बेटी एवं भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रयागराज की पहली महिला के रूप में उन्होंने दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति दौड़ों में शुमार आयरनमैन 70.3 गोवा 2025 को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने ट्रायथलॉन इवेंट जिसमें 1.9 किलोमीटर ओपन-वाटर स्विमिंग, 90 किलोमीटर साइक्लिंग और 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, जो लगातार बिना रुके तय करनी होती है, उसे आठ घंटे में उन्होंने पूरा कर दिखाया।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा प्रयागराज के ओल्ड कैंट स्थित सिक्स यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसके पूर्व भी उनके नाम कई उपलब्धियां हैं। अल्ट्रा-रनर के रूप में प्रसिद्ध फराह दीबा कई अन्य आयोजनों में भी भाग ले चुकी हैं। जैसलमेर में 100 किलोमीटर बॉर्डर रन इसमें प्रमुख रूप से शामिल है। गोवा में रविवार की सुबह वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी के मीरामार बीच पर आयोजित ‘आयरनमैन 70.3’ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। इस प्रतियोगिता में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और पार्टी नेता के अन्नामलाई समेत 1,300 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रायथलीट ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में 30 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि ‘आयरनमैन 70.3’ एक ट्रायथलॉन है। इसमें 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी दौड़ शामिल होती है। यह दुनिया भर के एथलीटों को एक साथ लाता है और उन्हें चुनौतियों को स्वीकार करने और स्वस्थ व चुनौतीपूर्ण जीवनशैली जीने का आनंद लेने में सक्षम बनाता है। रेस पूरी करने के बाद फराह दीबा ने बताया कि ओपन-वाटर स्विमिंग और लॉन्ग-डिस्टेंस साइक्लिंग के प्रति मेरी गहरी रुचि है। कहा कि आयरनमैन का सफर आत्म-विश्वास, धैर्य और अनुशासन की यात्रा रही। हर स्ट्रोक, हर पैडल और हर कदम ने याद दिलाया कि मेरी ताकत निरंतरता और जज्बे में छिपी है।
विज्ञापन