फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Licensed pistol stolen from Bade Hanuman temple no clue even after three days

प्रयागराज : बड़े हनुमान मंदिर से सेवादार की लाइसेंसी पिस्टल चोरी, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

Fri, 15 Apr 2022 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 09:36 PM IST
सार

भुक्तभोगी ने बताया कि वह बाघंबरी मठ में बतौर शिष्य रहते हैं और बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में लड्डू की दुकान भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास लाइसेंसी पिस्टल है। 11 अप्रैल की रात वह पिस्टल मंदिर परिसर में ही बने कमरे में रखी आलमारी में रख दी थी।

विज्ञापन
Licensed pistol stolen from Bade Hanuman temple no clue even after three days
डेमो।

विस्तार

दारागंज स्थित बड़े हनुमान मंदिर से लाइसेंसी पिस्टल चोरी होने का मामला सामने आया है। रात में आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने न सिर्फ पिस्टल बल्कि सात हजार नकदी भी उड़ा दी। भुक्तभोगी शिवेक कुमार मिश्रा ने दारागंज थाने में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस अब तक चोर का सुराग नहीं हासिल कर पाई है।

विज्ञापन



शिवेक ने बताया कि वह बाघंबरी मठ में बतौर शिष्य रहते हैं और बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में लड्डू की दुकान भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास लाइसेंसी पिस्टल है। 11 अप्रैल की रात वह पिस्टल मंदिर परिसर में ही बने कमरे में रखी आलमारी में रख दी थी। साथ ही सात हजार नकद भी रखे थे। 12 अप्रैल की सुबह वह मंदिर पहुंचे तो देखा कि कमरे की खिड़की टूटी थी।
विज्ञापन



भीतर जाने पर पता चला कि आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और पिस्टल व नकदी गायब थी। चोरी की घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। बहुत खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने दारागंज थाने में लिखित शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस चोरी गई पिस्टल बरामद नहीं कर सकी। दारागंज पुलिस का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन होती है चेन चोरी की घटनाएं
बड़े हनुमान मंदिर परिसर में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में कई श्रद्धालुओं की सोने की चेन चोरी होने की घटनाएं हुई हैं। कुछ मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की। लेकिन चोरों का अब तक सुराग नहीं मिल सका। यह घटनाएं ज्यादातर मंगलवार और शनिवार को होती हैं और यह हाल तब है जब इस दिन विशेष रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती मंदिर परिसर में होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed