फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   License revoked of Global Hospital for offering poor platelets to patient

Prayagraj : मरीज को खराब प्लेटलेट्स चढ़ाने वाले ग्लोबल हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त, सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन

Sat, 29 Oct 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 09:38 PM IST
सार

खराब प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद मरीज की मौत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्लोबल हास्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के लोगों ने खराब प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने से मृत प्रदीप पांडेय के परिजनों के साथ...

विज्ञापन
License revoked of Global Hospital for offering poor platelets to patient
समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ सीएमओ दफ्तर पर धरने पर बैठे पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू पीड़ित मरीज को खराब हो चुके प्लेटलेट को चढ़ाने और उससे मरीज की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ प्रयागराज ने ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का पंजीकरण हमेशा के लिए शनिवार को निरस्त कर दिया। सीएमओ ने जांच के बाद हुई कार्रवाई की रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेज दी। पीपल गांव स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में डेंगू के इलाज के लिए भर्ती मरीज प्रदीप की घटिया क्वालिटी की प्लेटलेट चढ़ाने के कारण हुई मौत की जांच में लगी टीम ने सीएमओ डॉ. नानक सरन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

विज्ञापन



जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि मरीज की मौत घटिया प्लेटलेट चढ़ाने से हुई है। इसके बाद सीएमओ ने शनिवार को ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का पंजीकरण हमेशा के लिए निरस्त कर दिया। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि जांच टीम द्वारा सौंपी रिपोर्ट के हिसाब से प्रथम दृष्टया उपचार में लापरवाही मिली थी। इसके कारण उस समय हॉस्पिटल का पंजीकरण निलंबित किया गया था।
विज्ञापन



जांच कमेटी द्वारा हॉस्पिटल का भौतिक सत्यापन तथा हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा दिए गए अभिलेखों की जांच के बाद अस्पताल के पंजीकरण को हमेशा के लिए निरस्त करने की संस्तुति मिलने के बाद कार्रवाई की गई हैं। इसकी रिपोर्ट जिले के आलाधिकारियों को भेज दी गई है। कहा कि मरीज के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने मिलने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2022/10/29/whatsapp-image-2022-10-29-at-162814_635d2fced9259.jpeg

ग्लोबल हॉस्पिटल में डेंगू के मरीज की मौत से नाराज परिजनों-सपाइयों का धरना

झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल में लापरवाही से डेंगू के मरीज की हुई मौत से नाराज परिजनों तथा सपाइयों ने शनिवार को सीएमओ ऑफिस का घेराव किया। साथ ही कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाल डीएम आवास के सामने धरना दिया। अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी होने तथा दोषियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही वे वापस हुए।


डेंगू से पीड़ित प्रदीप पांडेय की अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्हें खराब प्लेटलेट्स चढ़ा दिया गया था। इससे नाराज और दुखी पत्नी वैष्णवी अपनी मां, बेटी और भाई के साथ पहले सीएमओ ऑफिस पहुंची। उनके साथ सपा नेता संदीप यादव, सत्या सिंह, अभिषेक यादव, आलोक मिश्रा आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान राजकुमार पहुंचे थे, जिनकी पत्नी की भी ग्लोबल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। राजकुमार ने भी अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

नाराज परिजन तथा सपाई अस्पताल संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब पांच घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान सीएमओ तथा एडीएम भी पहुंचे लेकिन उनके आश्वासन से सपाई नहीं माने।इसके बाद शाम करीब पांच बजे परिजनों तथा सपाइयों ने सीएमओ ऑफिस से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और वहां पहुंचकर डीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए।


इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे डीएम ने वार्ता के दौरान सपाइयों को अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश की प्रति उपलब्ध कराई। संदीप के अनुसार डीएम ने अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।


डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed