फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LIC agent beaten to death with bat and stump

Prayagraj News: एलआईसी एजेंट को बैट और स्टंप से पीट-पीटकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
LIC agent beaten to death with bat and stump
हंडिया में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एलआईसी एजेंट व मेडिकल स्टोर संचालक अब्दुल कलाम आजाद (45) को बैट व स्टंप से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। सोमवार दोपहर धनंजैया नहर पुलिया के पास हुई घटना के बाद पीड़ित को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। देर रात तक उनसे पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन

अब्दुल कलाम हंडिया थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के रहने वाले थे। भाई आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह किसी काम से हंडिया कस्बे गए थे। दोपहर करीब दो बजे के आसपास वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी धनंजैया नहर पुलिया के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन पर हमला बोल दिया। हमलावर बैट व स्टंप लिए हुए थे और इससे ही उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह मौके पर ही गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले। मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई की किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
कुछ देर बाद उधर से गुजरे राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया और फिर एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान एसआरएन में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आसपास के क्षेत्र से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बैट व स्टंप लेकर बाइक से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हमले की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। जांच पड़ताल की जा रही है।
कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

0000000000000000000000000000000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed