{"_id":"62a616a2b1286d284273580b","slug":"letter-sent-to-election-commission-to-cancel-membership-of-sirathu-mla-pallavi-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सिराथू विधायक पल्लवी पटेल की सदस्यता रद्द करने के लिए चुनाव आयोग को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सिराथू विधायक पल्लवी पटेल की सदस्यता रद्द करने के लिए चुनाव आयोग को भेजा पत्र
Sun, 12 Jun 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:08 PM IST
सार
चुनाव के पूर्व सभी प्रत्याशियों को आदेश था कि वह अपने जिले के सर्वाधिक बिक्री वाले तीन सम्मानित समाचार पत्रों में तीन बार अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र के बारे में पूरी सूचना से अवगत कराएं, ताकि जनता अपने प्रतिनिधि के बारे में जान सके।
विज्ञापन
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने निर्वाचन आयोग से सिराथू विधानसभा से विधायक पल्लवी पटेल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। पार्षद के अनुसार निर्वाचित विधायक पल्लवी पटेल ने अपने चुनाव में संलग्न हलफनामे में दर्शाया है कि उनके खिलाफ थाना गोमती नगर लखनऊ में तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
वह अभी तक दोषमुक्त नहीं हुई हैं। जबकि चुनाव के पूर्व सभी प्रत्याशियों को आदेश था कि वह अपने जिले के सर्वाधिक बिक्री वाले तीन सम्मानित समाचार पत्रों में तीन बार अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र के बारे में पूरी सूचना से अवगत कराएं, ताकि जनता अपने प्रतिनिधि के बारे में जान सके।
विज्ञापन