{"_id":"65d862a82b4330d0c008d7e5","slug":"less-rebar-found-in-construction-of-drain-fine-of-one-lakh-with-order-for-investigation-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नाले के निर्माण में कम मिली सरिया, जांच के आदेश संग एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नाले के निर्माण में कम मिली सरिया, जांच के आदेश संग एक लाख का जुर्माना
Fri, 23 Feb 2024 02:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:47 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने पाया कि प्रयाग संगम रेलवे स्टेशन के पास सड़क के निर्माण में मसाले का उपयोग मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा। इस कार्य की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर निर्माण करने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
नाले का स्लैब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम के निर्माण कार्यों में कई स्तर पर खामियां पाई गई हैं। सलोरी में तो नाले के स्लैब में सरिया ही कम लगाया गया है। इस पर नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्माण करने वाले फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को महाकुंभ-2025 के मद्देनजर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सलोरी में नवनिर्मित नाले के स्लैब को तोड़वाकर देखा तो उसमें सरिया मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। कार्य की प्रगति भी काफी सुस्त है। इस पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता को चेतावनी पत्र जारी करने के साथ ही ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर आयुक्त ने सभी कार्यों की सैंपलिंग कराके जांच कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने पाया कि प्रयाग संगम रेलवे स्टेशन के पास सड़क के निर्माण में मसाले का उपयोग मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा। इस कार्य की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर निर्माण करने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को चेतावनी दी कि दोबारा इसकी पुनरावृत्ति न होने पाए।
विज्ञापन