फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpals told the complainant that if he wanted to build a house, he would have to pay Rs 2 lakh.

Prayagraj : लेखपालों ने शिकायतकर्ता से कहा- अगर मकान बनाना है तो देने होंगे दो लाख रुपये

Sat, 28 Feb 2026 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Feb 2026 12:48 PM IST
सार

सोरांव तहसील क्षेत्र में मकान निर्माण न रोकने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ लेखपालों की गिरफ्तारी के मामले में एंटी करप्शन की टीम की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Lekhpals told the complainant that if he wanted to build a house, he would have to pay Rs 2 lakh.
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार लेखपाल जूही मिश्रा और राजशेखर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव तहसील क्षेत्र में मकान निर्माण न रोकने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ लेखपालों की गिरफ्तारी के मामले में एंटी करप्शन की टीम की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। पता चला है कि लेखपालों ने शिकायतकर्ता से कहा था कि अगर मकान बनवाना है तो दो लाख रुपये देने होंगे। रुपये नहीं मिले तो मकान नहीं बनने दिया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों लेखपाल राजशेखर सिंह और जूही मिश्रा को जेल भेज दिया गया। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता अधिवक्ता ने बताया कि वह नवाबगंज मलाक हरहर उपरहार गांव सुमेरी का पुरा में अपने नाना के घर में रहते हैं।
विज्ञापन


उक्त मकान काफी जर्जर होने से नानी जनवरी 2026 में इसे गिरवाकर पक्के मकान का निर्माण कराने लगीं। आरोप लगाया कि 15 फरवरी को लेखपाल राजशेखर ने घर आकर कहा कि मकान अवैध है। उन्हें बताया गया कि मकान को करीब 50 वर्ष पहले बनवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान बनवाने के एवज में दो लाख रुपये मांगने पर जब देने से इन्कार कर दिया तो कहा गया कि अपने मकान का निर्माण बंद करा दो। आरोप है कि डेढ़ लाख रुपये में डील हुई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पहले एक लाख रुपये देने की बात कहकर बाद में 50 हजार रुपये और देने की बात कही। मामला एंटी करप्शन टीम के पास पहुंचा तो ट्रैप लगाया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जैसे ही 500-500 रुपये के 200 नोट रिश्वत के तौर पर दिए, टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed