{"_id":"6872a5af28b6bf611305265d","slug":"lekhpal-will-go-to-gaushalas-and-take-selfies-allahabad-news-c-3-1-jhs1028-668310-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गोशालाओं में लेखपाल जाकर लेंगे सेल्फी, देखेंगे सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गोशालाओं में लेखपाल जाकर लेंगे सेल्फी, देखेंगे सुविधाएं
विज्ञापन
करछना एसडीएम आकांक्षा सिंह ने लेखपालों को गांवों में स्थापित गौ आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण सरकारी गौ आश्रय स्थलों में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित गोशाला वाले गांवों में लेखपाल जाकर सेल्फी लेंगे। गोवंशों को हरा चारा, साफ पानी और समय पर इलाज आदि की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने करछना, चाका और कौंधियारा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी, सचिवों को भी निर्देशित किया। कहा कि तेज बारिश के दौरान मवेशियों को खुले में न रखा जाए। बीमार मवेशियों के इलाज के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना देने के लिए भी प्रधानों को निर्देशित किया। एसडीएम ने कहा कि कहीं भी लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बीते दिनों जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने यमुनापार क्षेत्र की कई गोशालाओं में लापरवाही मिलने के बाद सचिव और प्रधानों पर कार्रवाई की थी। शासन की मंशा के अनुसार एसडीएम आकांक्षा सिंह ने सभी गोशाला संचालित करने वाले ग्राम प्रधानों से भी सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इन गांवों में है गोशाला
करछना। ब्लॉक के केचुआ, करेहा, पनासा में गोशाला का संचालन होता है। इसके अलावा कौंधियारा के देवरा, जोकनई, पवरी, टिकरी, कुलहड़िया, नौगवा और चाका ब्लॉक के अरैल में गोशाला का संचालन होता है। वर्तमान समय में अरैल की गोशाला की देखभाल नगर निगम के द्वारा की जाती है।