फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lekhpal lodges FIR against 19 land mafias; accused of selling government land.

Prayagraj : 19 भूमाफिया के खिलाफ लेखपाल ने दर्ज कराई एफआईआर, सरकारी भूमि बेचने का है आरोप

Sat, 20 Jun 2026 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jun 2026 06:00 PM IST
सार

भूमाफिया के चिह्निकरण के लिए डीएम के निर्देश पर तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स ने सरकारी जमीन और अंश से अधिक भूमि बिक्री करने वाले 19 भूमाफिया को चिह्नित किया है।

विज्ञापन
Lekhpal lodges FIR against 19 land mafias; accused of selling government land.
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भूमाफिया के चिह्निकरण के लिए डीएम के निर्देश पर तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स ने सरकारी जमीन और अंश से अधिक भूमि बिक्री करने वाले 19 भूमाफिया को चिह्नित किया है। लेखपाल सुमित कुमार की तहरीर पर नैनी कोतवाली में बृहस्पतिवार देर रात सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।एफआईआर में बताया गया कि 24 फरवरी को डीएम कार्यालय से आए पत्र के आधार पर तहसील स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टास्क फोर्स का गठन किया गया था। सात मार्च को हुई बैठक में एंटी भूमाफिया में शामिल किए जाने वाले नाम को जांच कमेटी के सामने प्रस्तुत किया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद टीम ने भूमाफिया को चिह्नित किया। लेखपाल सुमित कुमार के तहरीर पर नैनी कोतवाली में क्षेत्र के शकील अहमद, फजल, श्रीराम बाबू, प्रभाकांत शुक्ला, नृपेंद्र कुमार पाल, कल्लू, दुल्ली यादव, मखंचू पटेल, वंशी पाल, कपिल यादव, विजय सिंह यादव, जय सिंह यादव, नंदलाल कुशवाहा, राजेंद्र यादव सहित 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि जांच कमेटी की ओर से सरकारी भूमि व अंश से अधिक भूमि बेचने के मामले में की गई जांच के आधार पर लेखपाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed