फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Legislative EVM fix, now booth will look stamped

विधानसभावार ईवीएम तय, अब बूथ की लगेगी मुहर

Thu, 04 Apr 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Legislative EVM fix, now booth will look stamped
evm machine - फोटो : PTI
सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नाम सामने नहीं आने की वजह से चुनाव प्रचार अभी जोर नहीं पकड़ सका है लेकिन जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। ईवीएम की विश्वनीयता को लेकर उठे सवालों के बीच इनका बूथवार निर्धारण शुरू कर दिया गया है। मुंडेरा मंडी परिसर में भारी सुरक्षा के बीच यह तय किया जा रहा है कि कौन सी ईवीएम किस बूथ पर जाएगी।
विज्ञापन


इस बार सभी बूथ पर ईवीएम के साथ वीवीपैट लगे होंगे। इसकी मदद से मतदाता यह जान सकेंगे कि उनका वोट सही जगह पड़ा है या नहीं। ईवीएम और वीवीपैट मंगाने के साथ उनके परीक्षण का काम पूरा हो चुका है। इसी क्रम में ईवीएम का विधानसभावार निर्धारण कर लिया गया है। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दे दी गई है। एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे ने बताया कि किस बूथ पर कौन सी ईवीएम जाएगी इसका भी निर्धारण होना है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 फीसदी ईवीएम रिजर्व में रखे जाएंगे। ताकि, किसी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल बदला जा सके। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने बूथों पर सुविधा के लिए मानक तय किए हैं। उन्हें भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंकटेश्वर लू बृहस्पतिवार को शहर में होंगे। वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सुबह करीब 10.30 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में मतदाता और ईवीएम जागरूकता अभियान की समीक्षा की करेंगे। साथ ही आयोग की मंशा से अफसरों को अवगत कराएंगे। इसके बाद दिन में ढाई बजे वह चुनाव की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करेंगे। इसमें मंडल के सभी निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed