फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Legal cell to be made in Basic Education Council, Directorate

बेसिक शिक्षा परिषद, निदेशालय में बनेगा लीगल सेल

Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Legal cell to be made in Basic Education Council, Directorate
स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से प्रयागराज स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालयों के निरीक्षण के लिए गठित टीम ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा परिषद, सीमैट, राज्य शिक्षा संस्थान, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम की प्रमुख अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ सुत्ता सिंह ने कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान वहां की आवश्यकताओं के बारे में पूछतांछ की और जानकारी लेने के बाद सुविधाएं बढ़ाने की सिफारिश की। उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद एवं अपर निदेशक बेसिक शिक्षा प्रयागराज के कार्यालय में जहां से प्रदेश स्तरीय मुकदमों की सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जाती है, वहां अलग से लीगल सेल बनाए जाने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट होने के चलते प्रयागराज के इन दोनों प्रमुख कार्यालयों में लीगल सेल होना चाहिए।
विज्ञापन

टीम ने बेसिक शिक्षा परिषद के निरीक्षण में साफ-सफाई की व्यवस्था किए जाने और अधिकारियों को बैठने के लिए अलग-अलग चैम्बर की व्यवस्था किए जाने की सिफारिश की। उन्होंने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय में अतिरिक्त कर्मचारियों को दूसरे कार्यालयों में समायोजित करने की बात कही। उन्होंने सीमैट में सभी विभागाध्यक्षों को बैठने के लिए अलग से चैम्बर की व्यवस्था की बात कही साथ ही कक्षाओं के संचालन के लिए गेस्ट हाउस में व्यवस्था करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य शिक्षा संस्थान में साफ-सफाई करने का सुझाव दिया। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद की ओर से प्रयागराज के प्रदेश स्तरीय कार्यालयों के लिए सुत्ता सिंह के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। यह टीम आगे भी निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारने का सुझाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed