{"_id":"5d336b178ebc3e6c990bc373","slug":"lecturer-screening-recruitment-allahabad-news-ald249999548","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मांगे आवेदन
विज्ञापन
Lecturer screening recruitment
- फोटो : AU
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष शाखा) संवर्ग के अधीन 14 विषयों में प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2015 में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। प्रवक्ता के पदों सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि जल्द जारी की जाएगी।
प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, फारसी, नागरिक शास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान एवं तर्कशास्त्र की स्क्रीनिंग परीक्षा 15 सितंबर 2015 को आयोजित की गई थी। ऐसे अभ्यर्थी जो स्क्रीनिंग परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर श्रेणीवार पदों के सापेक्ष आठ गुना की मेरिट में आते हैं, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर/अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। उनके लिए आवेदन पत्र, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण पत्रक और विभिन्न परीक्षाओं के प्राप्तांक प्रपत्र आयोग भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर प्रदर्शित इन प्रपत्रों को डाउनलोड करते हुए मुद्रित करना है और उन्हें भरकर दावे की पुष्टि के लिए समस्त शैक्षिक एवं अन्य जरूरी अभिलेख स्पीड पोस्ट के माध्यम से या सीधे आयोग के काउंटर पर पांच अगस्त तक उपलब्ध कराना है। स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्ताकों की सूचना अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएगी।