{"_id":"aeae86bcdfeffc3819e2e37a30d9936e","slug":"leave-the-ganapathy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदा हुए गणपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदा हुए गणपति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। सुबह से प्रतिमा विसर्जन का क्रम शुरू हुआ शाम तक चलता रहा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा संगम क्षेत्र रामघाट पहुंची जहां पर प्रशासन द्वारा निर्माण कराए गए तालाब में प्रतिमा विसर्जित की गई।
महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में विधिविधान पूजा अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। जो दारागंज थाने के पास पहुंची जहां पर पूजा अर्चना हुई। संगम क्षेत्र पहुंचकर रामघाट स्थित तालाब में विसर्जन हुआ। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष मिलिंद गोरे, उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केवकर, राजू गोखले, उदय सिंह, अनंत गोरे आदि मौजूद रहे।
करैलाबाग कालोनी में आयोजित गणपति महोत्सव में संयोजक अखिलेश सहाय की देखरेख में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रीरुद्र हनुमान साई धाम समिति, श्री श्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर, महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ, नवयुवक संघ गणेश पूजन समिति की ओर से मलाकराज रामबाग शिवपार्क, आजाद नगर साउथ मलाका स्थित गणेश पूजा महोत्सव आदि पूजा पंडालों की ओर से विर्सजन किया गया।