{"_id":"697d16a28fac713a9c0e0f31","slug":"leakage-in-gas-pipeline-due-to-digging-by-jcb-naini-news-c-3-1-hld1039-813851-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जेसीबी से खोदाई में गैस पाइपलाइन में लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जेसीबी से खोदाई में गैस पाइपलाइन में लीकेज
Sat, 31 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत विशंभरपुर गांव के पास शुक्रवार को नाला खोदाई के दौरान जेसीबी से गैस पाइपलाइन में लीकेज हो गई। जमीन से अचानक गैस निकालने से अफरातफरी मच गई। इसके बाद जेसीबी चालक और ठेकेदार मौके से फरार हो गए। जानकारी पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास की कंपनियों में काम कर रहे मजदूरों को वहां से दूर हटा दिया। टेक्नीशियन को बुलाकर लीकेज को ठीक किया गया। इस वजह से औद्योगिक क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर के समीप इस समय सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे लेकर शीतल इंडस्ट्रीज कंपनी के सामने खोदाई की जा रही थी। इस दौरान एक निजी कंपनी की गैस पाइपलाइन लीक गई। थाना अध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल ने आसपास के लोगों को हटाकर विद्युत आपूर्ति ठप कराई। इस दौरान समीप स्थित एक गैस कंपनी की टेक्नीशियन टीम को बुलाकर लीकेज को ठीक किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद जेसीबी चालक और ठेकेदार मौके से भाग गए थे। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अगर शिकायत की जाती है तो मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।