फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leaders and officials participated in the Run For Unity, pledging to uphold the nation's unity and integrity.

Run For Unity : रन फॉर युनिटी में नेताओं से लेकर अधिकारियों तक ने लगाई दौड़, देश की एकता और अखंडता का संकल्प

Fri, 31 Oct 2025 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 05:00 PM IST
सार

भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर भाजपा की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सरदार पटेल संस्थान में सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद रन फॉर युनिटी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Leaders and officials participated in the Run For Unity, pledging to uphold the nation's unity and integrity.
रन फॉर युनिटी में हिस्सा लेते मंत्री नंदी व भाजपा के नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता व राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार थे सरदार पटेल। उन्होंने देश निर्माण से लेकर स्वाबलंबी भारत की नींव रखने तक, जितने लोकहित के कार्य किए उसके लिए यह राष्ट्र उनका सदैव कृतज्ञ रहेगा।

विज्ञापन


सरदार पटेल की जयंती के मौके पर पार्टी की ओर से रन फॉर यूनिटी में शिरकत करने को पहुंचे नंदी ने कहा कि सरदार पटेल के बिना राष्ट्र के एकीकरण की कल्पना करना कठिन है। आजादी के बाद खंडित भारत को एकजुट करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मानचित्र में आज हमारा देश जैसा दिखाई देता है, उसकी रूपरेखा उनकी दूर दृष्टि का ही परिणाम है। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सरदार पटेल के सम्मान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा गुजरात में स्थापित करवाई।
विज्ञापन


यह प्रतिमा देश की एकता का संदेश दे रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्र की एकता अखंडता के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त करने की प्रेरणा देता है। इसके पूर्व मंत्री नंदी और भाजपा के अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगाई । रिमझिम बारिश के बीच सरदार पटेल संस्थान से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Leaders and officials participated in the Run For Unity, pledging to uphold the nation's unity and integrity.
रन फॉर युनिटी में हिस्सा लेते मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत अधिकारी - फोटो : अमर उजाला।

अलोपीबाग से मधवापुर सब्जी मंडी, सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास स्थित हर्षवर्धन जी की मूर्ति पर इसका समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ. शैलेष पांडेय, अनिल केसरवानी झल्लर, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, गिरजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, नरसिंह, प्रमोद मोदी, विश्वास श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मोहित गुप्ता आदि की मौजूदगी रही। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रयागराज महानगर के सभी 1216 बूथों पर सरदार पटेल केचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर युनिटी का आयोजन सिविल लाइंस धरना स्थल पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक किया गया। इसमें मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुबह 8.30 बजे कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, छात्रों, कर्मचारियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 

Leaders and officials participated in the Run For Unity, pledging to uphold the nation's unity and integrity.
रन फॉर युनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला।

रन फॉर यूनिटी के मौके पर दौड़ा का आयोजन- एकता, सुरक्षा और जागरुकता का मिला संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को सिविल लाइंस के धरना स्थल पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने गिरजाघर सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। यह दौड़ सुभाष चौराहा तक जाकर फिर गिरजाघर परिसर में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, आरआई सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, सिविल डिफेंस, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “सतर्क नागरिक-सुरक्षित समाज” के नारे लगाए। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पुलिस अधिकारियों ने नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय दंड संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता की प्रमुख जानकारियां दीं।

साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। “रन फॉर यूनिटी” का उद्देश्य लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को नमन करने के साथ-साथ समाज में एकता, सौहार्द, अपराध जागरूकता और साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाना रहा। कार्यक्रम स्थल पर “एकता में शक्ति है, सुरक्षा में सामर्थ्य है” का संदेश गूंजता रहा। प्रयागराज पुलिस ने इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed